हरियाणा

मुख्यमंत्री के कोनसे बयान पर नवीन जयहिंद ने सीएम को बताया कंस

सत्यखबर रोहतक (दिनेश कौशिक) – हिसार जिले में मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री किसी कार्यकर्ता की गर्दन काटने की बात कर रहे हैं। उस पर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इस वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री को कंस की संज्ञा दे डाली। वे आज रोहतक स्थित आप प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में
हरियाणा-पंजाब पानी विवाद: सर्वदलीय बैठक शुरू, हरियाणा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में कंस की आत्मा आ गई है। इसलिए वह गर्दन काटने की बात कर रहे हैं। भाजपा 75 पार नहीं गर्दन पर वार के नारे पर चल पड़ी है। भाजपा ने जनता की जेब तो पहले ही काट ली है, अब यह गर्दन काटने पर उतारू हैं। मुख्यमंत्री पहले भी इस तरह की अहंकार वाली बातें कर चुके हैं। इसलिए अब जनता को देखना है कि किस तरह से चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना है।

फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद
फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद

Back to top button