हरियाणा

भाजपा ने चलाया महा संपर्क अभियान, सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को पहुंचाएगे जनता तक

सत्यखबर फतेहाबाद (जसपाल सिंह) – भाजपा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान, हर बूथ तक जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को पहुंचाएगे जनता तक, 15 सितंबर तक चलेगा अभियान, फतेहाबाद में भी शुरु हुआ महा जनसंपर्क अभियान, गांव के बुजुर्ग को पगड़ी पहना कर कर रहे हैं सम्मानित, योजनाओं और उपलब्धियों संबंधी सामग्री की जा रही है वितरित, भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शुरु किया गया अभियान।

प्रदेश भाजपा सरकार की पांच वर्षों की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फूलां के नेतृत्व में फतेहाबाद में भी यह अभियान शुरु किया गया। अभियान के शुरुआती चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव बोदीवाली में जाकर ग्रामीणों को मनोहर सरकार की योजनाओं और पांच वर्ष में जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी संबंधी सामग्री वितरित की। साथ ही गांव के एक बड़े बुजुर्ग को पगड़ी पहना कर सम्मानित भी किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने बताया कि महा जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य बूथ लेवल तक जाकर प्रदेश की जनता को भाजपा की उपलब्धियां और योजनाएं बताना है।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यकाल में प्रदेश में जितने भी जनहित के कार्य हुए या आने वाले समय में जो कार्य किए जाने हैं उन्हें जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मनोहरलाल जैसा साफ छवि का ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है जो प्रदेश के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 48 वर्षों के दौरान कितनी सरकारें आई मगर हरियाणा विकसित नहीं हो पाया। इन पांच वर्षों के शासन काल में भाजपा ने हरियाणा में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी और जो काम रह गए हैं वो मनोहर-2 सरकार में पूरे किए जाएंगे।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button