हरियाणा

निशान सिंह ने बीजेपी, कांग्रेस व इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा की जेजेपी 46 सीटें जीतकर बनाएगी सरकार

सत्यखबर रतिया (अशोक ग्रोवर) – जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह पहुंचे रतिया जेजेपी कार्यकर्ताओं के ली बैठक। मीडिया के हुए रूबरू इस दौरान निशान सिंह ने बीजेपी कांग्रेस व इनेलो पर जमकर निशाना साधा का इस बार जेजेपी हरियाणा में 46 सीटें जीतकर प्रदेश में बनाएगी सरकार।

भारतीय जनता पार्टी ने 5 साल पहले हरियाणा में जो अपने घोषणापत्र के दौरान वादे किए थे वह एक भी पूरा नहीं किया यह कहना है जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह का। रतिया में जेजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए निशान सिंह ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। 5 साल पहले जो सरकार ने वादे किए थे वह आज तक एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 75 पार का नारा दे रहे हैं जबकि इस बार जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

कांग्रेस पर बरसे हुए जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि जो पार्टी अपनी कलह से नहीं उबर पा रही। वह प्रदेश की जनता का क्या भला करेगी अशोक अरोड़ा द्वारा इनेलो को बाय-बाय करने पर निशान सिंह ने कहा कि अशोक अरोड़ा इनेलो के फाउंडर थे। अगर ऐसे लोग पार्टी से इस्तीफा देने लग जाए तो आप सब कुछ समझ सकते हैं। इस दौरान निशान सिंह ने कहा कि जननायक जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह फिट है उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने की बात कही।

Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल
Haryana News: 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पूर्व पार्षद, इलाज के बहाने पहुंचा अस्पताल

Back to top button