हरियाणा

Haryana Weather Updates : जाते-जाते इन जिलों को भिगो सकता है मानसून

सत्य खबर, हिसार।
हरियाणा में आज मानसून विदा हो जाएगा। हालांकि विदाई के लास्ट डे में भी 2 जिले पंचकूला और यमुनानगर में मौसम खराब रहने के आसार हैं। यहां हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लगातार बारिश और मानसूनी हवाओं से ठंड की आमद शुरू हो चुकी है। 24 घंटे में तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में अब तक मानसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। ओवरऑल अब तक 424.6 एमएम वर्षा के मुकाबले 406.4 एमएम वर्षा हो चुकी है। जो सामान्य से महज 4 % कम है। यानी वर्षा का कोटा लगभग पूरा हो चुका है।

वहीं जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति पर गौर करें तो 10 जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 से 38 % तक कम वर्षा दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71 % अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी तो कहीं पर मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई होते-होते एक सप्ताह का समय लग सकता है। वर्षा और बादल न होने से अच्छी धूप निकलेगी, जिससे अगले सप्ताह कुछ जिलों का तापमान बढ़ सकता है।

Haryana: सोलर हाउस से किसानों की बिजली समस्या का होगा समाधान, गांव-गांव पहुंचा नया सपना
Haryana: सोलर हाउस से किसानों की बिजली समस्या का होगा समाधान, गांव-गांव पहुंचा नया सपना

हालांकि इन दिनों लगातार बारिश से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सूबे के 3 जिलों रोहतक, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गिरावट देखी गई। इन जिलों में 2.0 डिग्री की गिरावट आई।

सबसे ज्यादा पारा सिरसा का रिकॉर्ड किया गया, यहां का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री रहा। हालांकि 24 घंटे के भीतर यहां भी 1.0 डिग्री की गिरावट हुई है।

यह मानसून सीजन नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ पर ज्यादा मेहरबान रहा। नूंह में सामान्य से 71 प्रतिशत, गुरुग्राम में 53 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ में सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इन 3 जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई है। हालांकि झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

Faridabad Accident: हाईवे पर भयानक हादसा! हेक्टर और अर्टिगा की टक्कर में जिंदा जल गई जिंदगियां
Faridabad Accident: हाईवे पर भयानक हादसा! हेक्टर और अर्टिगा की टक्कर में जिंदा जल गई जिंदगियां

मानसून वैसे तो 10 जिलों में बारिश के कोटे की भरपाई अब तक नहीं कर पाया, लेकिन सबसे ज्यादा बेरुखी करनाल, यमुनानगर और पंचकूला के प्रति रही।

करनाल में सामान्य से 38 प्रतिशत, यमुनानगर में 33 प्रतिशत और पंचकूला में सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। अभी मानसून विदाई कभी भी ले सकता है, ऐसे में इन जिलों का वर्षा का कोटा पूरा होना संभव नजर नहीं आ रहा है।

Back to top button