हरियाणा

Haryana Weather Updates : हो गई ठंड की शुरुआत जानिए आपके जिले में कब से

सत्य खबर, हिसार।
हरियाणा में बारिश के बाद अब ठंड की शुरुआत शुरू हो गई है। धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को हरियाणा का न्यूनतम तापमान हिसार में 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जिसकी वजह से रात के वक्त ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। इसके अलावा 4 जिले ऐसे रहे, जहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। इनमें करनाल, जींद, महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले शामिल हैं। इसके अलावा अधिकतम तापमान सिरसा में 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

हरियाणा में ठंड की शुरुआत
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। पिछले 4-5 दिनों से तापमान घट रहा है, जिसके चलते लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। अधिकारिक तौर पर हरियाणा से मानसून की विदाई हो चुकी है। इस बार मानसून सीजन में सामान्य से 5 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम साफ ही रहने की उम्मीद है।

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एमएल खिचड़ ने बताया कि 15 अक्टूबर तक हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। रात के वक्त ये और नीचे जाने की संभावना है। हल्की गति से उतर पश्चिम हवाएं चलने की संभावना है। शहर में वायु की गुणवत्ता खराब हो गई है।

Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!
Haryana Home Stay Scheme: हरियाणा में शुरू हुई ऐसी स्कीम, जिससे युवा घर बैठे बन सकते हैं उद्यमी!

इस स्थिति में फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोग को सांस लेने में तकलीफ हो सकती और पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।

प्रदेश के लिए अच्छा रहा मानसून

राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी ओर, अगर जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति देखें तो 10 जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है।

Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध
Haryana News: स्वास्थ्य नहीं मौत बांट रहे थे ये नर्सिंग होम! विभाग ने पकड़ा चौंकाने वाला अपराध

Back to top button