हरियाणा

लोगों को प्रकृति से जोडऩे के लिए इको फ्रेंडली मेला आयोजित

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – नगर के महाराजा जन्मेजय खेल स्टेडियम में सामाजिक संस्था मधुवन द्वारा इको फ्रेंडली मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह व हरियाणा गौसेवा आयोग के सदस्य श्रवण गर्ग ने शिकरत की। कार्यक्रम में गुरुकुल कालवा के आचार्य राजेंद्र नैष्ठिक व गुरुकुल भिड़ताना के स्वामी आत्मप्रकाश का सानिध्य प्राप्त हुआ। वहीं पर्यावरण मित्र बालमुकुंद भोला व अजेश जैन ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक संस्था की संचालक प्रेरणा व खुशबू ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतीमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया। वहीं आचार्य राजेंद्र नैष्ठिक व स्वामी आत्मप्रकाश ने हवन संपन्न करवाया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि विजयपाल सिंह ने कहा कि आज के दौर में बिगड़ते पर्यावरण व स्वास्थ्य के चलते सभी को अपनी पुरातन संस्कृति व प्रकृति की गोद में लौटना होगा। इस कार्य में युवाओं को विशेष भूमिका निभानी होगी। बड़े ही हर्ष का विषय है कि प्रेरण व खुशबू जैसी युवा लड़कियां अपनी बढिय़ा नौकरियों को त्यागकर पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण को दुरूस्त करने के प्रयास करे और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।
आयोजक संस्था की प्रेरणा व खुशबू ने बताया कि मधुबन संस्था प्रकृति व पर्यावरण के लिए कार्य करने के लिए बनाई गई है। संस्था का उद्देश्य आज की दैनिक दिनचर्या को परिवर्तित करना और अपने ऐतिहासिक कल की ओर बढऩा है। इसका उद्देश्य उन लोगों को मंच देना है जो हमारी संस्कृति व प्रकृति को सुरक्षित तथा हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए इस धरोहर को संजोकर रखना चाहते हैं। इस कार्य में संपूर्ण समाज के समर्थन की आवश्यक है। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति वह उड़ान गु्रप का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में पौधो का चिढिय़ाघर, पेड़ लगाओं टेंशन भगाओं, संजोए अपनी यादों को, प्रकति की गोद में, स्वस्थ रहे खुश रहे, एक कदम बचपन की ओर, पारम्परिक यज्ञ पद्धति, मिट्टी के बर्तन व गौपैथी विषयों पर स्टाल लगाए गए। स्टालों को देखकर लोगों ने जमकर सराहना की।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Back to top button