हरियाणा

सिरसा में इनैलो और भाजपा को झटका, इनैलो पार्षद ममता सैनी व भाजपा नेता राकेश शर्मा ने थामा हलोपा का दामन

सत्यखबर सिरसा (ब्यूरो रिपोर्ट) – हरियाणा लोकहित पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने रतिया विधानसभा क्षेत्र से सुदेश पपला, कालांवाली सुरक्षित विधानसभा सीट से प्रगट सिंह व डबवाली से राकेश शर्मा को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही भाजपा छोडक़र हलोपा में शामिल हुए प्रो.दयानंद शर्मा को हलोपा का प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस मौके पर वार्ड छह से इनैलो पार्षद ममता सैनी और उनके पति गोपीराम सैनी ने हलोपा में शामिल होने की घोषिणा की। गोपाल कांडा ने दावा किया कि सिरसा और रानियां में हलोपा का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है।

वे गुरुवार को हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सबसे पहले उन्होंने प्रो.दयानंद शर्मा को हलोपा का प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर वार्ड छह की पार्षद ममता सैनी और उनके पति गोपीराम सैनी ने इनेलो को अलविदा कहते हुए हलोपा में शामिल होने की घोषणा की। गोपाल कांडा और गोबिंद कांडा ने पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। डबवाली से भाजपा नेता राकेश शर्मा ने हलोपा में शामिल होने का एलान किया। उन्हें डबवाली से हलोपा का टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंदी के चलते उद्योग बंद हो रहे है बेरोजगारी बढ़ रही है, जमीन की वास्तविक कीमत से अधिक उसके सर्कल रेट कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि जीत के बाद इन सभी को ठीक करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को वैध करवाया जाएगा और उनकी रजिस्ट्रीयां खोली जाएंगी। शहर का विकास मास्टर प्लान के अंतर्गत किया जाएगा। गांव व शहरों का समग्र विकास करवाया जाएगा। शहर में बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाएगा।

Panipat Crime: साधु की हत्या से उठे कई सवाल, क्या रंजिश या तंत्र से जुड़ा था राज?
Panipat Crime: साधु की हत्या से उठे कई सवाल, क्या रंजिश या तंत्र से जुड़ा था राज?

गोपाल कांडा ने कहा कि सिरसा पिछले कुछ समय से उपेक्षा का शिकार रहा है। सरकार के उपेक्षित रवैये के कारण लोगों में रोष है। चिट्टा यहां की नौजवानी को उजाड़ रहा है। बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ रहा है। हम नशे को लेकर सख्त कदम उठाएंगे। नशे जैसी बीमारी को खत्म करके हम युवाओं को रोजगार देंगे। रोजगार के नए अवसर सृजन करके हम एक बेहतर सिरसा का मार्ग प्रशस्त करेंगे। किसी दल से मुकाबले के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज हलोपा की एक तरफा लहर चल रही है। सिरसा व रानियां दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में हलोपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। नशे पर लगाम लगाने के लिए सरकारी स्तर पर नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे। खेलों को लेकर नई नीति अमल में लाई जाएगी। बिना सत्ता के हम सेवा कर रहे हैं और राजनीति उनके सत्ता सुख नहीं बल्कि सेवा का जरिया है।

उन्होंने कहा कि हम नए इरादे और वादे लेकर आए हैं। आज बाजारों में मंदे का आलम है। यह सब सरकार की गलत आॢथक नीतियों के चलते हुआ है। आलम यह है कि एक छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्योगपति तक त्रस्त हैं। चाय वाला भी मंदी का शिकार है। 80 किलोग्राम दूध की खपत की बजाय अब खपत 20 किलोग्राम तक सिमट गई है। ऐसे में आज इस मंदी से हर कोई मुक्ति चाहता है। हलोपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोङ्क्षबद कांडा ने कहा कि सिरसा व रानियां दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में हलोपा रिकॉर्डतोड़ मतों से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि हम एक विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। हमारा लक्ष्य जनसेवा है और इसी लक्ष्य को लेकर हम सियासत में आए हैं।

Vinay Narwal Wife Himanshi News: हिमांशी नारवाल को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल, राष्ट्रीय महिला आयोग ने की निंदा
Vinay Narwal Wife Himanshi News: हिमांशी नारवाल को सोशल मीडिया पर किया गया ट्रोल, राष्ट्रीय महिला आयोग ने की निंदा

Back to top button