हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट : बादलों ने डाला डेरा इस दिन है बारिश की संभावना

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा में मौसम बदलने लगा है। सूबे के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। सुबह से धुंध जैसे हालात बने हुए हैं। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई है। दिन के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और रात के 0.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि तापमान में यह गिरावट काफी मामूली है। लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह गिरावट जारी रहेगी।

 

Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना
Haryana News: करनाल के जटपुरा में पुरानी दुश्मनी का हुआ खौफनाक टकराव, पुलिस भी बनी निशाना

पिछले 24 घंटों के आंकड़े के अनुसार महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान में 15.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सिरसा में दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया।

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी बात यह है कि आज से सूबे में 2 दिन तक बादल छाएंगे। इससे बाद 15 और 16 नवंबर को बारिश के आसार बन रहे हैं। सूबे के अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

Haryana Crime: रोहतक के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, गुप्त सूचना से हुआ बड़े रैकेट का पर्दाफाश
Haryana Crime: रोहतक के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, गुप्त सूचना से हुआ बड़े रैकेट का पर्दाफाश

 

हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा। इससे कहीं – कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना बन सकती है। हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ आज और कल असर दिखा सकता है। इस दौरान बादल छा सकते हैं। वहीं 15 नवंबर से एक और विक्षोभ के एक्टिव होने से हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था। नवंबर में भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं।

Back to top button