हरियाणा मौसम अपडेट : मौसम ने ली करवट चारों तरफ फैला स्मॉग।
सत्य खबर, चंडीगढ़।
हरियाणा में मौसम ने तुरंत प्रभाव से परिवर्तन कर लिया है। एकदम से हरियाणा की जलवायु में भी परिवर्तन आए हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट जारी कर दिया है। लगातार पिछले दो तीन दिनों से हरियाणा मैं सूरज की रोशनी दिखाई नहीं पड़ रही है तरफ स्मॉग फैला हुआ है। जिसके चलते हरियाणा के प्राइमरी स्कूलों में जल्द छुट्टी हो सकती है। इस बारे में सरकार ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को फैसले की छूट दे दी है।
एलिमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल की तरफ से इस बारे में सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को चिट्ठी भेजी गई है। जिसमें कहा कि स्टूडेंट्स की स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में 5वीं तक ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा सकती है। इसमें लगातार बढ़ते AQI का हवाला दिया गया है।
प्रदेश में 12 जिलों में घना कोहरा संभव
हरियाणा के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने हिसार, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, कैथल, नरवाना, नासरसा, टोहाना,जींद , रतिया, डबवाली, गुहला, पिहोवा, अंबाला, कालका, पंचकूला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
इन इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी को अलर्ट पर रखा है।