हरियाणा

Haryana News : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा गिरफ्तार, जानिए कैसे आया काबू

सत्य खबर, चंडीगढ़ ।

हरियाणा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे संपत नेहरा को गिरफ्तार किया है। संपत नेहरा सलमान खान की हत्या की सुपारी लेने के मामले में सुर्खियों में आया था। हरियाणा में हिसार STF(स्पेशल टास्क फोर्स) ने संपत नेहरा को गिरफ्तार कर आज हांसी कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।

 

संपत नेहरा पर आरोप है कि उसने 31 जुलाई और 1 अगस्त 2023 को फोन कर हांसी के सिसाय गांव के व्यक्ति सोनू से रंगदारी मांगी थी और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। STF हिसार ने संपत नेहरा को बठिंडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। हांसी कोर्ट ने कहा है कि संपत नेहरा को कल शाम 4 बजे से पहले दोबारा कोर्ट में पेश करना करें। बता दें कि संपत नेहरा पर कई केस दर्ज है और वह फिल्हाल बठिंडा जेल में सजा काट रहा था।

 

 

पुलिस को दी शिकायत में सोनू ने बताया था कि वह सिसाय कालीरावण गांव का है। 31 जुलाई रात 3:01 बजे पहली कॉल संपत नेहरा के नाम से आई। मैंने फोन उठाया तो सामने वाले ने संपत नेहरा के नाम से बात की और पैसे की डिमांड की और कहा कि 1 अगस्त तक का समय है और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। सोनू ने कहा था कि वह ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानता। सोनू ने बताया था कि उसकी संपत नेहरा से वीडियो कॉल पर भी बात भी हुई थी। सोनू ने तब वीडियो कॉल के स्क्रीन शॉट्स भी पुलिस को दिए थे।

 

राजस्थान के चूरू जिले में राजगढ़ तहसील के कालोड़ी गांव के रहने वाले संपत के पिता रामचंद्र नेहरा चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। बचपन में ही वो अपने पिता के साथ चंडीगढ़ चला गया। वहीं उसकी पढ़ाई हुई। संपत के पिता रामचंद्र का सपना था कि वो ग्रेजुएशन कर पंजाब पुलिस में भर्ती हो जाए। उसे ग्रेजुएशन के लिए डीएवी कॉलेज में भी दाखिला दिलवा दिया। यहां संपत नेहरा ने पंजाब यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित एथलेटिक्स की डेकाथलॉन केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता और ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल की थी।

 

डीएवी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई से हो गई। उन्हीं दिनों लॉरेंस और संपत पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में उतरे और एक छात्र नेता से झगड़ा होने के बाद दोनों पढ़ाई और राजनीति के साथ-साथ ही क्राइम वर्ल्ड में उतर गए।

Back to top button