हरियाणा

टोहाना से जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को 52302 वोटों से हराया

सत्यखबर टोहाना (सुशील सिंगला) – विधानसभा चुनावों के नतीजों के अनुसार क्षेत्र की जनता ने जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली को भरपूर समर्थन किया जिसके चलते बबली ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को 52302 वोट से पटखनी दी। इस चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह की जमानत जब्त हो गई, पमरवीर को महज 16771 वोट मिले। चुनाव परिणाम के अनुसार इनेलों के प्रत्याशी राजपाल सैनी को 1213 वोट मिले जबकि बसपा के बलजीत बौद्य को 2593, सीपीआईएम के जगतार सिंह को 1334, आम आदमी पार्टी के अजय कुमार को 1852 मत मिले। देवेंद्र सिंह बबली ने चुनाव में एक लाख सात सौ ब्यावन वोट हासिल किए जबकि सुभाष बराला को 48450 वोट मिले, सुभाष बराला को 2014 के चुनावों से भी कम वोट मिले।

चुनावों में राउंड के अनुसार किसी भी राउंड में बराला बबली के नजदीक तक भी नही पहुंच पाए।

पहले राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 3538
देवेंद्र सिंह बबली- 7559
परमवीर सिंह- 545, बबली ने इस राउंड में बराला को 4021 वोट से हराया।

दूसरे राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 3014
देवेंद्र सिंह बबली- 5822
परमवीर सिंह- 479 वोट मिले, बबली ने इस राउंड में बराला को 2808 वोटों से हराया।

तीसरे राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 2826
देवेंद्र सिंह बबली- 6380
परमवीर सिंह- 976 मत मिले, इस राउंड में जजपा ने बराला को 3554 वोट से हराया।

चौथे राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 3143
देवेंद्र सिंह बबली- 5064
परमवीर सिंह- 872 वोट, इस राउंड में बबली ने बराला को 2121 वोट से हराया।

पांचवे राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला-4509
देवेंद्र सिंह बबली- 6503
परमवीर सिंह- 1061 वोट मिले, इस राउंड में जजपा ने भाजपा को 1994 वोटो से हराया।

6वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 2994
देवेंद्र सिंह बबली-6875
परमवीर सिंह- 1212 वोट मिले, इस राउंड में बबली ने बराला को 3881 वोटों से हराया।

7वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 3294
देवेंद्र सिंह बबली- 7331
परमवीर सिंह- 735 वोट मिले, इस राउंड में बबली ने बराला को 4037 वोट से हराया।

8वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 2902
देवेंद्र सिंह बबली- 5776
परमवीर सिंह- 747 वोट मिले, बराला को बबली ने इस राउंड में 2874 वोटो से हराया।

9वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला-2682
देवेंद्र सिंह बबली-5175
परमवीर सिंह- 1052 इस राउंड में बराला को बबली ने 2493 वोटों से हराया।

दसवें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 2284
देवेंद्र सिंह बबली- 5406
परमवीर सिंह- 278 वोट मिले, बराला को बबली ने इस राउंड में 3122 वोटों से हराया।

11वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 3242
देवेंद्र सिंह बबली- 5277
परमवीर सिंह- 1218 इस राउंड में भी बराला को बबली ने 2035 वोटों से हराया।

12वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 2525
देवेंद्र सिंह बबली- 5708
परमवीर सिंह- 766 वोट मिले, इस राउंड में बराला को बबली ने 3183 वोटों से हराया।

13वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 1993
देवेंद्र सिंह बबली-5546
परमवीर सिंह- 1495 मत मिले, इस रांउड में बराला को बबली ने 3553 वोट से हराया।

14वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 2716
देवेंद्र सिंह बबली- 6362
परमवीर सिंह- 1103 मत मिले, इस रांउड में बराला को बबली ने 3646 वोट से हराया।

15वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला-2703
देवेंद्र सिंह बबली- 5015
परमवीर सिंह- 892 वोट मिले, इस रांउड में भ्बबली ने बराला को 2703 वोटों से हराया।

16वें राउंड के अनुसार।
सुभाष बराला- 2427
देवेंद्र सिंह बबली-6627
परमवीर सिंह- 1436 मत मिले, इस राउंड में बराला को बबली ने 4200 मतो से हराया।

अंतिम व 17वें राउंड में।
सुभाष बराला- 1548 मत मिले
देवेंद्र बबली- 4195
परमवीर सिंह- 620 मत मिले, बबली ने इस राउंड में बराला को 2648 वोट से हराया।

अंतिम राउंड के अनुसार बेल्ट पेपर में देवेंद्र बबली ने बराला को 21 मतों से हराया।
सुभाष बराला- 110
देवेंद्र सिंह बबली- 131
परमवीर सिंह- 100, इस राउंड में भी बबली ने बराला को पटखनी दी।

देवेंद्र सिंह बबली ने 52302 मतों से बराला को हराकर विधानसभा में कदम रखा। गुरूवार सुबह गिनती शुरू होने के चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जजपा प्रत्याशी देवेंद्र ङ्क्षसह बबली, कांग्रेस से रणधीर सिंह काउंटिंग सेंटर पहुंचे। इस दौरान जब गिनती शुरू हुई तो बराला पहले तीन राउंड में बुरी तरह से पिछडते हुए नजर आए, बराला तुरंत प्रभाव से हस्ताक्षर कर वहां से वापिस आ गए। बराला कुछ समय तक अपने गांव बिढाईखेड़ा स्थित फार्म हाउस में रहे लेकिन जब सरकार बनने में ख्बहुमत न मिलता देख बराला दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button