हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: कल इन जिलों में बारिश की है संभावना

सत्य ख़बर, सोनीपत ।  

हरियाणा के 11 जिलों में रविवार सुबह घनी धुंध छाई। इनमें हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और चरखी दादरी शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी करीब 10 से 50 मीटर रही। रेवाड़ी में धुंध की वजह से तिलक ब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन आधा घंटा देरी से पहुंची। जम्मू तवी से चलकर अजमेर को जाने वाली पूजा एक्सप्रेस और सिरसा एक्सप्रेस करीब 5 घंटे लेट है।

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

उधर, मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर भी चल रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद 5 और 6 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिले खासकर उत्तरी हरियाणा में मौसम में बदलाव दिखेगा।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा और फतेहाबाद में बादल छाए हुए हैं।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सबसे ठंडी रातें महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल की रहीं। यहां का तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पानीपत की रातें भी प्रदेश में ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। रोहतक और सिरसा 2 जिले ऐसे रहे, जहां रात का पारा 10.0 डिग्री के पार रहा।

Back to top button