सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लोधर के विद्यार्थियों ने विषय मिलन अभियान के तहत प्राध्यापक अमित कुमार व सुनील कुमार के नेतृत्व में केएम कॉलेज में प्रयोगशालाओं का भ्रमण करते हुए ज्ञानार्जन किया। विद्यार्थियोंं ने रसायन विभाग के प्रो. जयपाल आर्य से रसायन विज्ञान एवं रसायन प्रयोगशाला का विहंगम अवलोकन करते हुए रासायनिक पदार्थों का दैनिक जीवन में कितना, कहां और कैसे सार्थक उपयोग एवं दुरुपयोग हो रहा है, आदि की जानकारी ली। प्रो. जयपाल ने बताया कि रसायन एवं जंतु विज्ञान की प्रयोगशाला अत्याधुनिक है। जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान की प्रो. कीर्ति ने मनुष्य को जीव जंतुओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सार्थक सहयोग प्रकृति के अनुरूप करने के बारे मेंं बताया। भौतिक विज्ञान के प्रो. राजेश सौगंध ने बताया कि हमने विज्ञान का सदुपयोग करते हुए मानवता का उपकार करना एवं प्रकृति का उद्धार करना चाहिए, सभी कार्य परमात्मा की व्यवस्था के अनुरूप भौतिक सिद्धांतों का सार्थक प्रयोग मानवता को चरितार्थ करता है।
Aluminium recycling systems Aluminium construction materials scrap recycling Efficient metal handling