सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
डीएवी पब्लिक स्कूल में सामाजिक अध्ययन, नैतिक शिक्षा व सामान्य ज्ञान विषयों से संबंधित प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को चार वर्गों में विभाजित किया गया। प्राचार्य डा. रवींद्र कौशिक ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक व मानिसक विकास करना है, ताकि वो अन्य पहलूओंं के बारे मेंं जान सकें। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ी जीत होती है, इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, विज्ञान व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए, ताकि इन गतिविधियों के माध्यम से वो प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गुरदीप, रीतिका, वैष्णवी, लक्षिका व सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Scrap aluminium sourcing strategies Scrap aluminium collection services Scrap metal pricing models