हरियाणा

Haryana Weather: हरियाणा में अगले 3 दिनों तक कैसे रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर ठंड बढ़ने का असर देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हुई, और शीतलहर के कारण ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

पिछले कुछ दिनों में हरियाणा के पड़ोसी राज्यों में हुई बारिश का असर प्रदेश में महसूस किया जा रहा है। कोहरा फिर से लौट आया है और शीतलहर के कारण पारा गिर गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर-पश्चिमी हवाएं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम प्रभावित हुआ है।

फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद
फरीदाबाद में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें: गांव से शहर तक आसान सफर, गर्मी में राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 फरवरी तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है।

तापमान की बात करें तो सोनीपत में सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, करनाल में तापमान 7.2 डिग्री, हिसार में 7.4 डिग्री, फतेहाबाद में 7.3 डिग्री और सिरसा में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

जल विवाद पर केंद्र का बड़ा फैसला, हरियाणा को मिलेगा अतिरिक्त पानी, पंजाब में उबाल
जल विवाद पर केंद्र का बड़ा फैसला, हरियाणा को मिलेगा अतिरिक्त पानी, पंजाब में उबाल

8 और 9 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। लेकिन 10 से 12 फरवरी तक हल्की गति से चलने वाली उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

Back to top button