सत्य खबर,चंडीगढ़ । weather update
आज भी कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश/बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। हालांकि ये कुछ देर के लिए होगी। इस दौरान कई स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है अचानक से आंधी आएगी और बारिश होगी। भीषण गर्मी से फिलहाल ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रात को उमस ने भी परेशान किया है।
also read : मौसम अपडेट: इस दिन पहुंचेगा आपके राज्य में मानसून
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 14 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 जून तक राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं कहीं हवाएं चलने और गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी आने की संभावना है। परंतु दक्षिणी हरियाणा में बीच बीच में आंशिक बादल व गर्म मौसम बने रहेंगे। 15 व 16 जून को मौसम खुश्क और तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
also read : विदाई के समय ससुर की शर्त सुनकर दूल्हे के उड़े होश
बीती रात को ठंडी हवा के झोंके के बीच कई स्थानों पर उमस ने भी खूब सताया। रात को 12 बजे पानीपत के उझा सेंटर में तापमान 34 डिग्री के करीब रहा। यहां दिन की तरह रात तपी। रात को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज चमक बनी रही। नरवाना, राजौंद, जींद, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, सोहना, बहादुरगढ़ व गुरुग्राम में आधी रात के बाद मौसम खराब रहा। यहां 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। लोगों की नींद में भी खराब मौसम ने खलल डाला। सुबह भी कई जिलों में आसमान में बादल छाए हैं। कई जिलों में दोपहर के बाद फिर से आंधी बारिश झेलनी पड़ सकती है।weather update