हरियाणा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी को जन्मदिवस 5 मई पर ब्राह्मणों से मिलेगा विशेष तोहफा

करनाल 4 मई।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संत मनोहर लाल ब्राह्मणों के आशीर्वाद से प्रचंड विजयश्री के रथ पर सवार होकर देश को सबसे बड़ी जीत का तोहफा देंगे। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में मनोहर लाल के जन्मदिवस को धूमधाम से मनाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने आयोजन स्थल पुरानी सब्जीमंडी का दौरा कर तैयारियों का जायजा हलया। ब्राह्मण समाज के दोनों दिग्गजों की अगुवाई में प्रदेशभर से पहुंचे ब्राह्मण 5 मई को आशीर्वाद देंगे। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर पंडित विनोद शर्मा व कार्तिकेय शर्मा ने लगातार प्रदेशभर में दौरा कर निमंत्रण दिया है। इस आयोजन को लेकर प्रदेशभर के ब्राह्मण समाज में भारी उत्साह है। ब्राह्मण मनोहर लाल की प्रचंड जीत का शंखनाद करेंगे। मनोहर लाल ने पिछले साढ़े 9 वर्षो में जिस तरह से ब्राह्मण समाज के लिए काम किया है इसके लिए पूरे प्रदेश से ब्राह्मण समाज इस कार्यक्रम में पहुंचेगा और मनोहर लाल को देश की सबसे बड़ी जीत के लिए आशीर्वाद देगा। यह कार्यक्रम रविवार को होने जा रहा है। उनके शासन में प्रदेश में किए गए कार्यो और पारदर्शिता से किए गए विकास के लिए ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद मनोहर लाल के साथ है। देश में सबसे बड़ी जीत मनोहर लाल को दिलाने के लिए ब्राह्मण इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।

Weather Update
Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

5 मई को पुरानी सब्जी मंडी में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में नगाड़ों की ध्वनि पूरे शहर में गूंजेगी। इस टीम को पलवल से आमंत्रित किया गया है। इसके साथ अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
जीत के लिए शंखनाद
भगवान परशुराम जयंती महोत्सव के लिए प्रदेश के ब्राह्मण इस कार्यक्रम में पहुंचकर मनोहर लाल को बड़ी जीत दिलाने के लिए एकत्रित होकर आशीर्वाद देंगे। हरिद्वार से 51 विद्वान पंडित इस महोत्सव में पहुंचेंगे और मनोहर लाल को देश की सबसे बड़ी जीत दिलाने के लिए शंखनाद करेंगे। मनोहर लाल की जीत ऐतिहासिक जीत होगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साढ़े 9 वर्षों का कार्यकाल हरियाणा के सबसे बेहतरीन साढ़े 9 वर्ष रहे हैं। इन साढ़े 9 सालों में मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए ब्राह्मण समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए और निस्वार्थ भाव से काम किया। मनोहर लाल से बड़ा ब्राह्मण समाज का कोई शुभचिंतक नहीं है। जिसके लिए ब्राह्मण समाज यहां पहुंचकर मनोहर लाल का धन्यवाद और आभार व्यक्त भी करेगा।
मनोहरलाल दे चुके ब्राह्मणों को सौगात
1. भगवान परशुराम की जयन्ती पर राजपत्रित राजकीय अवकाश।
2. कैथल में मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान श्री परशुराम के नाम पर रखा जाना।
3. पहरावर जमीन गौड़ ब्राह्मण कॉलेज को दिया जाना व ब्याज माफी।
4. भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी करना।
5. फुव्वारा चौक का नाम भाई मती दास-सती दास छिब्बर।
6. परशुराम चौक से गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग।
7. करनाल की ब्राह्मण धर्मशालाओं के लिए कुल 31 लाख रुपये।
8. शहर के एक पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा।
9. पुराने परशुराम चौक का सौंदर्यकरण।
10. 1700 एकड़ निजी जमीन धौलीदारों को देने, पंचायती जमीन यदि मकान बनाने या खेती करने के लिए धौलीदार को दी गई थी, तो इस जमीन के लिए भी कानून में प्रावधान कराया जा चुका है।
11. करनाल में भगवान परशुराम सेवा सदन के लिए 2000 वर्ग गज प्लॉट दिया जाना।
12. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आचार्य चाणक्य के नाम पर चेयर स्थापित करके ताकि उनके जीवन व कार्यों पर शोध हो सके।
13. पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन।
14. गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज में 100 बीएमएस सीटें मंजूर व इसके अलावा, 7 विषयों में पांच-पांच यानी एमडी-एमएस कोर्स की कुल 35 सीटों की भी मंजूरी।
15. गरीब बच्चों को ईपीबीजी केटेगरी में नौकरी दिए जाने के वायदे को पूरा किया जा चुका है।
फोटो सहित

Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली
Haryana Electricity : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, अब प्रति यूनिट देने होंगे इतने रुपये; जेब होगी ढीली

Back to top button