सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – अंतर्राष्ट्रीय जेसीआई की सफीदों ईकाई का 40वां शपथ ग्रहण समारोह नगर के रिवर हट रिसोर्ट्स में संपन्न हुआ। जेसीआई के जोन अध्यक्ष जेसी जितेंद्र चहल ने जेसीआई सफीदों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी विनोद जैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी राजबीर शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जेसी अशोक माटा ने की। मुख्यवक्ता के रूप में इंडस इंस्टीस्यूट्स जींद के डायरेक्टर जेसी सुभाष श्योराण तथा विशेष अतिथि के रूप में गोहाना से संदीप जैन व मंडल उपाध्यक्ष जेसी प्रिंस जुनेजा उपस्थित थे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी विनोद जैन ने अपनी नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई व मंडल उपाध्यक्ष जेसी डा. प्रिंस जुनेजा ने नए सदस्यों को जेसीआई परिवार में शामिल किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी सतीश मंगला व जेसी नरेंद्र बराड़ ने किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि समाजसेवी राजबीर शर्मा ने कहा कि जेसीआई भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ समाजसेवा के बेहतरीन कार्य कर रही है। यह संस्था शिक्षा, चिकित्सा, समाज, राष्ट्र, खेल, आर्थिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सेवा कार्य पूरे समर्पण भाव के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों में समर्पण भाव का होना नितांत आवश्यक है।
समाजसेवा का दायरा बेहद विशाल होता है और अपने पसंद के किसी भी क्षेत्र को चुनकर उसमे समाजसेवा की जा सकती है। वहीं जेसीआई जोन अध्यक्ष जितेंद्र चहल ने नवनियुक्त अध्यक्ष व कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन को गति प्रदान करें तथा अधिक से अधिक युवाओं को संस्था के साथ जोड़ें। युवा हर संगठन की रीढ़ होता है जो अपनी शक्ति और ऊर्जा से संगठन को गति प्रदान करता है। वहीं मुख्यवक्ता जेसी सुभाष श्योराण ने कहा कि जेसीज युवाओं के लिए व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच है। जेसीज एक युवा को सिखाती है कि उसे अपना व्यक्तित्व कैसे निखारना है।
इस मौके पर जेसी सतीश मंगला, संजीव शर्मा, रवि थनई, अरुण कंसल, घनश्याम भाटिया, विनोद कंसल, नरेश थनई, ललित थनई, पंकज मंगला, नरेंद्र बराड़, जितेंद्र मान, बंसीलाल, आशीष कंसल, विपिन मित्तल व संजीव पुंडीर के अलावा अन्य जेसीज पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
Metal buyback program Ferrous waste handling Iron scrap reforming
Ferrous material recycling forums, Iron waste recycling solutions, Scrap metal reclamation and reutilization services
Aluminium plate recycling Aluminium scrap purity standards Scrap metal storage