ताजा समाचार

Ex गर्लफ्रेंड को किसी ओर के साथ देख लड़के को होने लगी जलन, कर दिया दिल दहलाने वाला कांड

ब्रेकअप के बाद जब कोई भी अपने पार्टनर को किसी ओर व्यक्ति के साथ देखता है तो उसके मन में जलन होना लाजमी है। लेकिन इस जलन में अगर किसी का घर ही जला दे ऐसा तो बहुत कम सुनने और देखने को मिलता है।

ब्रेकअप के बाद जब कोई भी अपने पार्टनर को किसी ओर व्यक्ति के साथ देखता है तो उसके मन में जलन होना लाजमी है। लेकिन इस जलन में अगर किसी का घर ही जला दे ऐसा तो बहुत कम सुनने और देखने को मिलता है।

हाल ही में अमेरिका में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने 1100 km दूर जाकर एक शख्स का घर जला दिया। वजह सिर्फ ये है कि उसकी एक्स गर्लफ्रेंड अनजान आदमी से नजदीकियां बढ़ा रही थी।

बदले की ये कहानी आपको हैरान कर देगी। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में 10 फरवरी को एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया। शाम को करीब 5 बजे एक घर में अचानक आग लग गई। इस घर में 6 लोग और पालतू जानवर थे।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक जब इमरजेंसी सर्वि वहां पहुंची तो उन्होंने 6 लोगों को बाहर निकाली। कुछ लोग तो आग से बचने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से बाहर कूद गए। इसी आग में 2 कुत्ते झुलस गए। लोगों को पास के अस्पताल में तुरंत भेजा गया।

David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल
David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल

CCTV से हुआ खुलासा
जांच हुई तो पता चला कि पड़ोसी के CCTV कैमरे से एक धुंधली फोटो सामने आई जिसमें एक काले रंग की सिडैन कार दिखाई दी। वीडियो में दिखा कि कार से एक व्यक्ति किसी चीजके साथ निकला। 15 मिनट बाद घर से धुंआ उठने लगा।

उसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। पुलिस ने जब अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिससे उस सिडैन कार के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके। कार के बार में ज्यादा जानकारी मिल सके। कार एक टोल से गुजरी, जिसकी सहायता से कार के रजिस्ट्रेशन का पता लगा। वो कार मिशिगन में रजिस्टर हुई थी।

कार मिशिगन पहुंची और जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि जिस घर में आग लगी, वहां पर एक 21 साल का लड़का मिशिगन की रहने वाली एक लड़की को डेट कर रहा था। लड़की उसी हफ्ते, पहली बार लड़के से मिलने उसके घर के पास आने वाली थी।

हैरानी तब हुई, जब उस लड़की का पूर्व प्रेमी भी मिशिगन से निकला, जिसका नाम हैरिसन जोन्स था और वो उसी पते पर रहता था, जिस पते पर काली कार का रेजिस्ट्रेशन हुआ था।

Women's World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी
Women’s World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी

1100 किमी दूर जाकर किया अपराध
जब पुलिस जोन्स के घर पहुंची तो उसके हाथों में जलने के निशान दिखे। तब जाकर पता चला की जब जोन्स को ये बात पता चली कि एक लड़का उसकी एक्स गर्लफ्रेंड से बातें करने लगा है तो वो इस बात से इतना गुस्सा हो गया कि उसने अपने घर से 1100 किलोमीटर दूर जाकर लड़के के घर में आग लगा दी। अब जोन्स को आगजनी, होमीसाइड के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Back to top button