Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव शुरु हो गया है। इसके चलते बीते दिन कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। आज भी मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव शुरु हो गया है। इसके चलते बीते दिन कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। आज भी मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अबंला और यमुनानगर में बारिश का रेड अलर्ट है, वहीं हिसार,भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल और पंचकूला में बारिश का यलो जारी किया गया है।
इस दौरान 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसी बीच आज सुबह सोनीपत में गरज और चमक के साथ 5 बजे से तेज बारिश हुई।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। बारिश का दौर थमने के बाद उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम को मौसम ठंडा रहेगा।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 1 मार्च से हरियाणा में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज भी हरियाणा के उत्तरी व पूर्व इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम एक्सपर्ट बोले- बारिश के मौसम में सिंचाई न करें
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार 1 मार्च तक हरियाणा में बारिश का मौसम बना रहेगा। हरियाणा के उत्तरी व पर्व इलाकों में बारिश और बाकि हरियाणा में तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने कहा कि तेज हवा चलने और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।