ताजा समाचारहरियाणा

Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है। साथ ही कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली हैं।

हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है। साथ ही कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली हैं। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में बरसात को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज फिर बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रदेश में बीते दिनों में बारिश के साथ ओले भी गिरे थे जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ था। वहीं आज चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वक्फ शासन में सुधार: समानता और पारदर्शिता की ओर एक कदम
वक्फ शासन में सुधार: समानता और पारदर्शिता की ओर एक कदम

इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल जिले में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं बारिश के दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अम्बाला और कुरूक्षेत्र जिले में आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है।

जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 5 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हरियाणा की अंडर-14 गर्ल्स फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दर्ज की शानदार जीत
हरियाणा की अंडर-14 गर्ल्स फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दर्ज की शानदार जीत

वहीं हरियाणा में आज का अधिकतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Back to top button