ताजा समाचार

Hero Splendor: बदल गया Hero Splendor का लुक, बढ़ सकती है कीमत

Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इस बाइक को कंपनी साल साल 1994 में CD 100 और Sleek के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च किया था।

Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इस बाइक को कंपनी साल साल 1994 में CD 100 और Sleek के रिप्लेसमेंट के तौर पर लॉन्च किया था। ये बाइक लॉन्च होने के तुरंत बाद हीट हो गई और तब से ही ये लगातार बेस्ट सेलिंग बाइक्स में शामिल है।

हीरो ने स्पलेंडर प्लस को दिया बड़ा अपडेट

फ्रंट में डिस्क ब्रेक इस बाइक को इस इंस्टाग्राम यूजर ने एक डीलर यार्ड में देखा। हीरो जल्द ही अपडेटेड 2025 स्पलेंडर प्लस लॉन्च करने की संभावना है। क्योंकि बाइक को बिना किसी कैमो के देखा गया, जिससे सभी अपडेट्स का खुलासा हो गया। नए हीरो स्प्लेंडर प्लस का सबसे बड़ा अपडेट फ्रंट में डिस्क ब्रेक सेटअप है।

Punjab News: पठानकोट में धमाकों के बाद पाकिस्तान की ओर से नई साजिश की शुरुआत
Punjab News: पठानकोट में धमाकों के बाद पाकिस्तान की ओर से नई साजिश की शुरुआत

4 वेरिएंट्स में बेची जाती है
वर्तमना स्पलेंडर प्लस 4 वेरिएंट्स में बेची जाती है। अपडेटेड मॉडल में फ्रंट में डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह स्टैंडर्ड ऑफरिंग होगी या टॉप वेरिएंट के लिए आरक्षित होगी. जो भी हो, डिस्क ब्रेक का शामिल होना स्वागत योग्य है, क्योंकि यह बेहतर स्टॉपिंग पावर ऑफर करता है।

विजुअल अपडेट
कलर स्कीम तस्वीरों के आधार पर, दो नए कलर विकल्प है। पहला है रेड पेंट जॉब के साथ गोल्ड कॉन्ट्रास्ट और दूसरा है ग्रे फिनिश के साथ व्हाइट डेकल्स। लॉन्च के समय और भी कलर ऑप्शंस हो सकते हैं। कलर कॉम्बिनेशन स्प्लेंडर में स्पोर्टीनेस का टच जोड़ता है।

बढ़ सकती है कीमत
स्पलेंडर का फ्यूल एफिशिएंट इंजन इसका मुख्य आकर्षण है और यह यूनिट अब OBD-2B कंप्लायंट हो सकती है। वर्तमान मॉडल की हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत एक्स-शोरूम 77,176 रुपये से शुरू होती है। अपडेटेड वर्जन के साथ, कीमत में मामूली बढ़ोतरी की उम्मीद है, क्योंकि यह सेगमेंट अत्यधिक प्राइस-सेंसिटिव है।

Punjab-Haryana water dispute: पंजाब-हरियाणा पानी विवाद में नया मोड़! क्या हरियाणा को मिलेगा पानी या पंजाब दिखाएगा और सख्ती
Punjab-Haryana water dispute: पंजाब-हरियाणा पानी विवाद में नया मोड़! क्या हरियाणा को मिलेगा पानी या पंजाब दिखाएगा और सख्ती

Back to top button