Haryana : हरियाणा में जल्द होगी पशु चिकित्सकों के 157 पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख
Haryana : हरियाणा में पशुपालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश में जल्द ही पशु चिकित्सकों के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके बाद पशुपालकों को पशु के इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Haryana : हरियाणा में पशुपालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। प्रदेश में जल्द ही पशु चिकित्सकों के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके बाद पशुपालकों को पशु के इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बारे में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी है।
पशु चिकित्सकों के 157 पद भरे जाएंगे
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि राज्य में पशु चिकित्सकों के कुल 1184 स्पीकृत पद हैं। इनमें से 157 पद खाली हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों को भी भरने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मंजूरी मिलते ही इन खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। कालका में पशु चिकित्सकों के सभी 10 पद भरे हुए हैं।
ड्रेनेज को पक्का करने पर होगा विचार
जुलाना विधायक विनेश फोगाट के सवाल पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि हलके की ड्रेनों की सफाई करवाई गई है। जून 2023 के बाद पानी का कोई ओवरफ्लो नहीं है।
सरकार ने पंप हाउसों की क्षमता बढ़ाई है। पंप हाउसों पर 24 घंटे सातों दिन बिजली आपूर्ति हो रही हैं। कच्ची नहरों को पक्का करने की मांग पर श्रुति चौधरी ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार इस पर भी विचार करेगी।