ताजा समाचार

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने मैदान में उतरे पिता क्या 2027 के चुनाव में बदलेगा पंजाब का राजनीतिक नक्शा

Punjab News: पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बालकौर सिंह ने राजनीति में कदम रखने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में मंच से उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों में मानसा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। उनका कहना है कि वह अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।

मूसेवाला की हत्या और पंजाब की राजनीति

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को बल्कि पूरे पंजाब को झकझोर दिया था। इस घटना का असर पंजाब की राजनीति में भी साफ नजर आया। मूसेवाला की हत्या के एक महीने बाद संगरूर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

पिता की उम्मीदवारी से बदलेगा माहौल

अब जब मूसेवाला के पिता ने मानसा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है तो इससे पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मूसेवाला फैक्टर सिर्फ मानसा ही नहीं बल्कि पूरे मालवा बेल्ट में असर डालेगा। मूसेवाला के प्रशंसकों और युवाओं के बीच आज भी उनके प्रति जबरदस्त क्रेज है।

Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज
Top 10 Law Colleges: कानून में करियर बनाने के लिए जानिए भारत के टॉप लॉ कॉलेज

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने मैदान में उतरे पिता क्या 2027 के चुनाव में बदलेगा पंजाब का राजनीतिक नक्शा

कांग्रेस को मिलेगा सहानुभूति का फायदा

कांग्रेस ने पहले ही मूसेवाला की हत्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है और अब जब उनके पिता खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे तो कांग्रेस को इसका सीधा राजनीतिक फायदा मिल सकता है। मालवा के संगरूर बठिंडा पटियाला जैसे जिलों में मूसेवाला की लोकप्रियता कांग्रेस के लिए वोट में तब्दील हो सकती है।

न्याय की लड़ाई से जुड़ेगी चुनावी जंग

बालकौर सिंह ने साफ कहा है कि उनके बेटे को अब तक न्याय नहीं मिला है और कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उनका मानना है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ही न्याय मिलेगा। चुनाव हमेशा मुद्दों और भावनाओं पर चलते हैं और मूसेवाला आज भी लाखों दिलों में जिंदा हैं। अब देखना होगा कि 2027 में इसका क्या नतीजा निकलता है।

IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें
IND vs ENG: 20 जून से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज, गिल की कप्तानी में नई उम्मीदें

Back to top button