सत्यखबर चंडीगढ़ (अशोक छाबड़ा) – हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 892 पहुंच गई है। रविवार को 5 नए मरीज आए जबकि कोरोना से 14वीं मौत हो गई। फरीदाबाद में शुगर के मरीज ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। हरियाणा में रविवार को 37 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दो दिनों के अंदर 87 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके बाद अब रिकवरी रेट सुधरकर 61.63 पहुंच गया है।
हरियाणा में कुल 551 मरीज हुए ठीक
हरियाणा में 551 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को झज्जर में 14, गुडग़ांव में 14, जींद में 5, पंचकूला में 3, पलवल में एक मरीज ठीक हुआ। रविवार को पांच नए मरीजों से संक्रमितों का आंकड़ा 892 पहुंच गया। फरीदाबाद में तीन और महेंद्रगढ़ व सिरसा में एक-एक मरीज मिला। प्रदेश में कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेने की संख्या बढ़कर 76528 पर पहुंच गई है, जिसमें से 70845 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 4789 की रिपोर्ट का इंजतार है। सर्विलांस की संख्या में लगातार कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब 39,405 में से केवल 15,122 ही सर्विलांस पर हैं।
मरीजों का आंकड़ा 892 पहुंचा
हरियाणा में अब तक गुडग़ांव में 193, फरीदाबाद में 147, सोनीपत में 134, झज्जर में 90, नूंह में 65, अम्बाला में 42, पलवल में 39, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 20, करनाल में 17, रेवाड़ी में 9, यमुनानगर, फतेहाबाद और रोहतक में 8-8, सिरसा में 8, महेंद्रगढ़ में 7, भिवानी में 6, कैथल में 5, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कुरुक्षेत्र में 3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
प्रदेश में अब कुल 551 मरीज ठीक हो गए हैं। गुडग़ांव में 104, सोनीपत में 75, फरीदाबाद में 77, नूंह में 58, अम्बाला में 40, पलवल 36, झज्जर में 42, पानीपत में 30, पंचकूला में 23, जींद में 15, यमुनानगर में 8, करनाल में 9, सिरसा में 6, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।
Aluminium recycling infrastructure Aluminium scrap sourcing Metal waste management services