सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान):-
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रतन राजीव गांधी को उनकी पुण्यातिथि पर श्रद्धांजलि दी। सुरजेवाला भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला के नेत्तृत्व में राजीव गांधी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए। बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राजीव गांधी ने छोटी सी उम्र में प्रधानमंत्री बनकर देश को नई दिशा दी। कंप्यूटर युग की शुरूआत की। पंचायतों को अतिरिक्त अधिकार देकर ग्रामीणों इलाकों का विकास कराने में अहम् भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज भारत की राजीव गांधी की बदौलत विकासशील देशों में गिनती हो रही है। राजीव गांधी जब कंप्यूटर की बात करते थे तो उस समय कई नेताओं का यकीन नहीं होता था लेकिन आज समझदार लोग कहते हैं कि अगर उस समय कंप्यूटर की बात नहीं होती तो देश पिछड जाता। इस अवसर पर जगरूप सिंह सुरजेवाला, सुशील कौशिक, कैलाश सिंगला, सतबीर दबलैन, राजू पार्षद, राजेंद्र शर्मा, धौला नैन, रोहित पहलवान, अभिषेक नैन, रसहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Aluminium recycling environmental benefits Aluminium scrap destocking Metal waste storage services