सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
क्षेत्र के प्रसिद्ध फिजियोथैरिपिस्ट डा. राजेश गुप्ता का मानना है कि हिंदुस्तान के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। हमें अपने निजी जीवन में प्रयोग होने वाली लगभग हर वस्तु का स्वदेशीकरण करना चाहिए। हमें दूसरे देश पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे देश में कुशलता की कोई कमी नहीं है। इस स्वदेशीकरण पर हमारे महापुरुषों ने भी बहुत जोर दिया। देश का पैसा हमारे देश में रहना चाहिए। हमारे दिन-प्रतिदिन प्रयोग होने वाली वस्तुओं में हमें यह ध्यान रखना होगा कि जो भी घरेलू चीजों का हम प्रयोग करते हैं, उनमें स्वदेशी उत्पाद का होना अति आवश्यक है। इसकी जागरूकता के लिए सभी लोगों को आपस में सकारात्मक तौर पर विचार विमर्श करना चाहिए और तत्काल प्रभाव से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करके भारतीय उत्पाद का ना केवल प्रयोग करना चाहिए, बल्कि उसे बढ़ावा भी देना चाहिए।
Clean aluminium scrap Scrap aluminium energy efficiency Metal reclaiming operations