सत्य खबर हरियाणा।
दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम में पिछले साल निकाली गई जूनियर सिस्टम इंजीनियर (जेएसई) की भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से परीक्षा आयोजित कराने के बावजूद रद्द की गई भर्ती पूरी होगी। निगम के चीफ इंजीनियर एचआर की ओर से सात जुलाई को भर्ती रद्द करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। अब बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा हो चुकी है,उनकी भर्ती रद्द नहीं होगी।
दरअसल,बिजली निगम की सिफारिश पर कमीशन ने जुलाई 2019 में जूनियर सिस्टम इंजीनियर के 146 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। फरवरी में हुई परीक्षा में करीब 30 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। लेकिन अभी तक इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन निगम अधिकारियों ने भर्ती ही रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही इन पदों पर भर्ती आउटसोर्सिंग से करने का निर्णय लिया। खास बात यह है कि यह निर्णय बोर्ड से भी अप्रूव नहीं कराया।
https://sat.magzian.com/17-वर्षीय-लड़की-की-गुहार-मां/
तर्क दिया गया कि बोर्ड की बैठक होने में काफी समय लगेगा। इसलिए कमीशन को पत्र लिख दिया जाए कि भर्ती रद्द कर दी गई है। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। उन्होंने बिजली मंत्री रणजीत सिंह से लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। उनका कहना है कि उन्होंने एक साल तक मेहनत की है। किसी दूसरी भर्ती में शामिल नहीं हुए। वहीं,सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि यह युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। अगर भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का प्रयास किया तो संघ पीड़ित नौजवानों को साथ लेकर आयोग के कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा।
एचएसएससी के चेयरमैन,भारत भूषण भारती ने कहा कि अभी जूनियर सिस्टम इंजीनियर की भर्ती को रद्द करने को लेकर निगम की ओर से हमारे पास कोई सूचना नहीं आई है। हमने परीक्षा आयोजित करा ली है। भर्ती रद्द करने का निर्णय कमीशन नहीं, निगम ही ले सकता है।
बिजली मंत्री,रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जिन पदों के लिए परीक्षा आयोजित हो चुकी है, वह भर्ती रद्द नहीं होगी। जिनकी परीक्षा नहीं हुई, उन्हें रद्द किया जाएगा।
https://sat.magzian.com/फर्जी-हरियाणा-ओपन-स्कूल-क/
Copper radiator scrap buyer Copper billet production Scrap metal scrap yard
Recycling Copper cable scrap, Metal recycling industry trends, Copper slag recycling
Aluminum scrap legislation and regulations Aluminium scrap purity standards Metal recycling and recovery solutions
Aluminium scrap reuse Aluminium recycling precision Metal salvage and reclamation