सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
सेवा भारती शाखा नरवाना की आदर्श स्कूल में बैठक हुई। जिसमें सेवा भारती शाखा नरवाना के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर नई कार्यकारिणी का गठन शिव कुमार जिलाध्यक्ष, रवीन्द्र सह प्रांत कोषाध्यक्ष, सुशील गुप्ता जिला सचिव, विनीत आर्य प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य व जिला कार्यकारिणी सेवा भारती सदस्य की मौजूदगी में किया गया। जिलाध्यक्ष शिव कुमार द्वारा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा भारती का एक मात्र उद्देश्य वंचित व अभावग्रस्त गरीब जरूरतमंदों बस्तियों में निशुल्क सिलाई, संस्कार केंद्र व कंप्यूटर केंद्र खोलकर उन्हें स्वालम्बी बनना और समाज के साथ खड़ा करना है। प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष रविन्द्र ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी नरेश गर्ग, संरक्षक राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़, सचिव दीपक सिंगला, उपाध्यक्ष जसवंत जांगड़ा, सह सचिव हरीश बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा व सदस्य नरेंद्र, दीपक वर्मा, मनोहर, कुलदीप वर्मा, राजेश बागड़ी, अनुराधा गर्ग, अनु शर्मा, रेखा गर्ग, इंदु बाला, मोनिका आर्य आदि सदस्यों को दी गई।
Aluminium scrap inventory management software Aluminium scrap compliance Metal waste smelting