सत्य खबर । जींद
कोरोना महामारी के मध्य अब प्रदेश सरकार ने रोडवेज की बसों को अन्य राज्यों के लिए चलाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में जींद से राजस्थान व पंजाब के लिए बस सेवा शुरू की गई है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि साढ़े छह महीने बाद इन सेवाओं को बहाल किया गया है। पंजाब रोडवेज की बसें भी अब जींद पहुंचना शुरू हो गई हैं।
जींद सामान्य अड्डे पर कार्यरत सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर कोरोना के चलते बस सेवा ठप पड़ी थी, लेकिन अब आदेशों के बाद सेवाओं को अन्य राज्यों के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने बताया कि
जींद से जयपुर के लिए सुबह 11: 20 पर
जींद से श्रीगंगानगर के लिए 11:10 पर
लुधियाना के लिए दोपहर 14: 10 पर
पटियाला के लिए सुबह छह बजे
उन्होंने बताया कि बसों के बंद होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था, लेकिन अब बस सेवा बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली है। वहीं पंजाब रोडवेज बस के कंडक्टर ने बताया कि पंजाब से हरियाणा और दिल्ली के लिए सेवा बहाल हो गई है। ये सेवाएं करीब सात महीने बाद शुरू की गई हैं।
Aluminium scrap process improvement Aluminium scrap safety standards Metal scrap sustainability
Metal scrap reclamation solutions Ferrous metal waste disposal Iron scrap inventory services
Ferrous material baling machinery, Iron waste reclamation center, Scrap metal scrap yard