सत्य खबर । हरियाणा
बरोदा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने योगेश्वर दत्त को दोबारा चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले दत्त को विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बरोदा से टिकट दिया था, लेकिन हार मिली थी। इसके बावजूद भाजपा ने बरोदा उपचुनाव के लिए योगेश्वर पर ही भरोसा किया और उन्हें बरोदा उप चुनाव में एक बार फिर टिकट दिया है।
बता दें कि विधानसभा चुनावों में बरोदा विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रहे योगेश्वर दत्त दूसरे स्थान पर रहे। इन्हें 37,726 मत मिले थे। वहीं स्वर्गीय श्रीकृष्ण हुड्डा कांग्रेस की टिकट पर यहां से विधायक बने थे, जिन्हें 42566 वोट हासिल हुए थे। जजपा के उम्मीदवार रहे भूपेन्द्र मलिक को 32480 वोट मिले थे। बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने 2009 से लगातार तीसरी जीत हासिल की थी। इससे पहले यह सीट आरक्षित थी, तब यहां लोकदल का काफी दबदबा था।
बरोदा उपचुनाव: भाजपा ने चुनावी दंगल में उतारी स्टार प्रचारकों की फौज, इन नेताओं को मिली जगह
1967 से 2009 तक बरोदा सीट रही आरक्षित
2 लाख 70 हजार की जनसंख्या वाले बरोदा हलके में कुल 67 पंचायत हैं। 1967 में हरियाणा गठन के बाद यहां पहले चुनाव हुआ था। इसके बाद 1967 से 2009 तक बरोदा सीट आरक्षित रही। 2009 में पहली बार अनारक्षित हुई बरोदा सीट पर लगातार कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीकृष्ण हुड्डा ने हैट्रिक जीत हासिल की थी, इससे पहले ये हलका इनेलो का गढ़ माना जाता था।
जाट लैंड है बरोदा : बरोदा विधानसभा जाट लैंड मानी जाती है। इस विधानसभा में कुल 1 लाख 78 हजार 250 कुल मतदाता हैं, जिनमें लगभग जाट 90 से 95 हजार, ब्राह्मण 20 हजार, ओबीसी 30 हजार, एससी/एसटी 18 हजार व अन्य 10 हजार मतदाता शामिल हैं।
Secondary aluminium recycling Aluminium scrap catalyst processing Scrap metal services
Metal recycling recovery Ferrous material recycling trends Iron reclamation and repurposing
Ferrous material circular economy, Iron recycling methodologies, Scrap metal value recovery