सत्य खबर । चंडीगढ़
कोरोना संकट के बीच बुधवार काे एक राहत भरा अंकड़ा सामने आया। प्रदेश में कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है। अब तक 201250 ठीक हो चुके हैं। हरियाणा 15वां ऐसा राज्य है, जहां 2 लाख मरीजों ने कोरोना को हराया है। वहीं जब एक लाख मरीज ठीक हुए थे तो 10वां राज्य था। अच्छी बात यह भी है कि पहले एक लाख मरीज ठीक होने में जहां 193 दिन लगे।
वहीं अगले एक लाख मरीज केवल 61 दिन में ही स्वस्थ हो गए हैं। पहले के मुकाबले अब प्रदेश में रिकवरी रेट भी ठीक हुआ है। प्रति 50 हजार मरीज स्वस्थ होने की बात करें तो पहले 50 हजार मरीज 165 दिन में स्वस्थ हुए थे। इसके बाद एक लाख तक आंकड़ा पहुंचने में केवल 28 दिन लगे।
हालांकि डेढ़ लाख तक पहुंचने में 33 दिन लगे। वहीं 2 लाख तक पहुंचने में केवल 28 दिन ही लगे हैं। हालांकि चिंता का विषय यह है कि प्रदेश में 11 नवंबर को मौतों का आंकड़ा 2 हजार पार करके 2001 हुआ था। तब से अब तक 14 दिन में ही 299 मौत होने से यह आंकड़ा 2300 पर पहुंच गया है।
सुप्रीम कोर्ट से की गई मांग , देशभर में आरटी-पीसीआर टेस्ट 400 रुपए में करने का हो इंतजाम
रिकवरी रेट में हरियाणा 1 सितंबर को सातवें स्थान पर था। 30 सितंबर को छठे पर आया, 10 अक्टूबर को पाचवें पर आ गया। 30 अक्टूबर को 13वें, 10 नवंबर को 19वें स्थान पर था और अब 23 वें स्थान पर खिसक गया है।
बुधवार को प्रदेश में 2221 नए मरीज मिले, वहीं 35 मरीजों ने दम तोड़ा। इनमें फतेहाबाद के भूना की 10वीं कक्षा की छात्रा भी शामिल है। सबसे ज्यादा छह मौत फरीदाबाद में और चार रोहतक में हुई।
गुड़गांव में तीन, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, सिरसा, हिसार, पानीपत व यमुनानगर दो-दो व अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, जींद, फतेहाबाद व पंचकूला में एक-एक मौत हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब 17 जिलों में मौतें हुई है।
अब तक 2,25,130 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 2300 लोगों की जान गई है। एक दिन में 1972 मरीज ठीक होने से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,01,250 हो गई। अभी 21,580 एक्टिव मरीज हैं।
प्रदेश में गुड़गांव पहला ऐसा राज्य है जिसमें 40 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। फरीदाबाद में 30 हजार से ज्यादा, सोनीपत और हिसार में 10 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश के 10 जिलों में 5 से 10 हजार के मध्य मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं शेष जिलों में 1 से 5 हजार के मध्य मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
अभी प्रदेश में कुल 426 गंभीर मरीज हैं। इनमें से 375 ऑक्सीजन पर और 51 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 120 गंभीर मरीज हैं, जिनमें से 109 ऑक्सीजन पर और 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वहीं एक अस्पताल की बात करें तो हिसार के अग्रोहा में 62 गंभीर मरीज एडमिट हैं। इनमें से 62 ऑक्सीजन पर और 2 वेंटिलेटर पर हैं।
Scrap aluminium repurposing innovation Aluminium recycling industry expertise Metal scrap sales agreements