सत्यखबर,रेवाड़ी
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को पहली बार रेवाड़ी नगर परिषद के उपप्रधान पद के लिए पदाधिकारियों व पार्षदों के बीच आम सहमति बनाने यहां पहुंचे, मगर जिला कार्यालय पहुंचने से पूर्व गुर्जर ने किसानों के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधियों की जमकर घेराबंदी की। यहां के गांव सालावास में आयोजित कार्यक्रम में कृषि कानून विरोधियों पर तीखा कटाक्ष करते हुए गुर्जर ने कहा कि यह आंदोलन किसानों का नहीं बल्कि मोदी विरोधियों का है। इनका एजेंडा स्पष्ट हो चुका है। मोदी राज में किसान खुश हैं। राजस्थान व गुजरात में हुए पंचायती राज व निकाय चुनाव परिणाम इसका प्रमाण है।
यह भी पढ़े… विधानसभा सत्र में कांग्रेसी विधायकों ने कर दी एक बड़ी गलती, अनिल विज ने लगा दी क्लास
इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है। जनता हमारे साथ है। अतीत में कई पार्टियों की सरकारों में किसानों पर गोलियां चलीं, मगर मोदी-मनोहर के राज में पुलिस ने संयम बरता। मोदी विरोधियों की जमीन खिसक चुकी है। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली बात हो रही है। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र पटेल, धर्मेंद खटाना व हिमांशु पालीवाल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने गुर्जर का अभिनंदन किया। संबोधन से पूर्व गुर्जर ने किसानों के साथ नगाड़ा बजाया।
Scrap aluminium lifecycle management Aluminum recycling trends Metal scrap recuperation