सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – मिशन मोदी पी.एम. अगेन 2019 के जिला महामंत्री सुशील कुमार गर्ग ने कहा कि मिशन मोदी पी.एम. अगेन में युवा कार्यकर्ता शामिल होकर मिशन मोदी पी.एम. अगेन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मिशन मोदी पी.एम. अगेन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जा रहा है। जिला महामंत्री सुशील कुमार गर्ग तरावड़ी अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने बताया कि एक दिसम्बर को मिशन मोदी टीम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों व सभी पदाधिकारियों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने गुजरात स्थित गांधीनगर में अपने आवास पर आयोजित बैठक में बुलाया है। जिसमें हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जो मिशन मोदी पी.एम. अगेन की टीम कार्य कर रही है, उसकी समीक्षा करने के साथ-साथ आगे की रणनीति भी तय की जाऐगी। जिला महामंत्री सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि बैठक में पूरे प्रदेश से 100 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतकर डाली जाऐंगी। गर्ग ने कहा कि मिशन मोदी पी.एम. अगेन की टीम के कार्यकर्ता दिन-रात मेहतन कर पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष गुरमेज गोंदर ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है। वह उस पर खरा उतरेंगे। एक दिसम्बर को गांधी नगर में आयोजित बैठक में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
Metal recovery and reprocessing Ferrous material grading criteria Iron reclamation yard
Ferrous material recycling cost-effectiveness analysis, Iron scrap resale, Metal repurposing
Aluminium recycling accreditation Scrap aluminium emissions reduction Metal waste refabrication