हरियाणा

घर नहीं छोड़ कर आने पर बदमाश ने मारी रिक्शा चालक को सरेआम गोली

सत्य खबर, पानीपत ।

पानीपत शहर में मंगलवार सुबह एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक रिक्शा चालक को बीच सड़क पर सरेआम गोलियां मारी गई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। बदमाश को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। लोगों की भीड़ ने उसे खूब पीटा। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

रिक्शा चालक और बदमाश, दोनों को ही सिविल अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने इलाज के बाद रिक्शा चालक को रोहतक PGI रेफर कर दिया।

घायल रिक्शावाले की पहचान दीनानाथ कॉलोनी निवासी विनोद (45) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी युवक उग्राखेड़ी गांव का रहने वाला निकास मलिक उर्फ मूसा है।

Brij Bhushan Singh Case: नाबालिग पहलवान ने केस क्यों लिया वापस, पुलिस की जांच से संतुष्टि या दबाव?
Brij Bhushan Singh Case: नाबालिग पहलवान ने केस क्यों लिया वापस, पुलिस की जांच से संतुष्टि या दबाव?

घटना के 2 वीडियो सामने आएं है। पहले वीडियो में बदमाश रिक्शावाले को गोली मारने से पहले पिस्तौल दिखा लोगों को धमकी दे रहा है। दूसरे वीडियो में लोग आरोपी को पीटते हुए दिख रहे हैं।

तहसील कैंप थाना पुलिस के मुताबिक, घायल विनोद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है। वह करीब 9 साल से दीनानाथ कॉलोनी में 58 गज के प्लाट में अपना मकान बनाकर परिवार सहित रह रहा है। वह भैंसवाल गांव स्थित एक वेस्ट के गोदाम में काम करता है। मंगलवार सुबह वह कॉलोनी के ही रहने वाले राकेश की ई-रिक्शा पर बैठकर काम पर जा रहा था।

रास्ते में उन्हें बदमाश निकास मलिक उर्फ मूसा मिला। उसने खुद को गांव तक छोड़कर आने की बात कही। राकेश ने कहा कि उसकी ई-रिक्शा खराब है, वह इतनी दूर नहीं जा सकेगा। इस बात पर निकास तैश में आ गया और उसने पिस्तौल दिखाते हुए कहा कि लगता है, वह उसे नहीं जानते, वह उग्राखेड़ी गांव से है। उसे छोड़ आओ नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

इसके बाद राकेश और विनोद वहां से ई-रिक्शा लेकर आगे की ओर निकल गए। बदमाश ने उनका पीछा किया और धमीजा कॉलोनी पहुंचने पर राकेश पर गोली चला दी। जो गोली उसके साथ बैठे विनोद को जा लगी। उसकी छाती से गोली आर-पार होकर निकल गई।

Panchkula Suicide Case: पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों की संदिग्ध मौत पुलिस के सामने गहराया रहस्य!
Panchkula Suicide Case: पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों की संदिग्ध मौत पुलिस के सामने गहराया रहस्य!

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बदमाश निकास पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वह हिस्ट्रीशीटर है। जाट आरक्षण के दौरान उस पर पानीपत में वाहनों को फूंकने सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं। वह नशे का आदी है। उसके पास से पुलिस ने बिना लाइसेंस की पिस्तौल बरामद की है।

Back to top button