सीजेएम रेखा ने एडीआर सैंटर परिसर में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जीवन को बचाना है तो पेड़- पौधे लगाना अत्यंत जरूरी : सीजेएम रेखा
सत्य खबर जींद, महाबीर मित्तल: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा 72 वां वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय एडीआर सैंटर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री रेखा ने पौधा रोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद एडीआर सैंटर के कई कर्मियों ने पौधे रोपित किए। सीजेएम रेखा ने इस अवसर पर कहा कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाना है तो पेड़- पौधे लगाना बहुत जरूरी है। धरती पर पेड़- पौधों के बिना जीवन सम्भव नहीं है। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि पेड़ों से हमें शुद्ध हवा, फल, औषधी, छाया, लकड़ी के अलावा बरसात भी मिलती है। जिससे न केवल मानव को बल्कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवों को जीवन का वरदान मिलता है।
यह भी पढ़ें:-
सावन का पहला सोमवार इस विधि-विधान से करें भगवान शिव की पूजा पूरी होगी मनोकामना…
इस अवसर पर डीएलएस द्वारा लोगों को मास्क, सैनिटाईजर भी उपलब्ध करवाए गए। सीजऐम ने लोगों से कहा कि इन चीजों को घरों में न रखकर बल्कि इनका उपयोग करते रहे क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने, सोशल दूरी बनाए रखने तथा बेवजह न घूमने की सलाह भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूति श्री राजन गुप्ता के नेतृत्व में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए एक अभियान भी शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत स्कूलों के साथ- साथ अन्य ऐसी सभी जगहों पर लघु फिल्में दिखाई जा रही है, जहां कई व्यक्ति ईक्कठा हो रहे होते है। लघु फिल्म के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के टिप्स दिए जा रहे है।
Aluminum scrap recycling equipment Scrap aluminium cleanliness Metal waste disposal facility