सत्यखबर, चंडीगढ़। Aam aadmi party news update
आम आदमी पार्टी के मेगा सदस्यता अभियान को पूरे प्रदेश की जनता हाथों हाथ ले रही है। प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को बताया कि 11 मार्च को शुरू हुए अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। 10 लाख नए सदस्य जोड़ने के अभियान में तीन सप्ताह के समय में ही नए जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या साढ़े तीन लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि 76500-88000 पर मिस कॉल कर कोई भी आम आदमी पार्टी का सदस्य बन सकता है। इस सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक हिसार लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नये सदस्य आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। इसके बाद भिवानी, रोहतक, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, फरीदाबाद और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी से लोगों के लगातार जुड़ने का सिलसिला जारी है। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान हर रोज टॉप 10 कार्यकर्ताओं का नाम भी घोषित किया जाता है ताकि अन्य कार्यकर्ताओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकें।
प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हिसार लोकसभा क्षेत्र से अभी तक 48,381 हजार नये सदस्य जुड़े हैं। वहीं भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 47616, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से 44913 हजार, सिरसा लोकसभा क्षेत्र से 43,077, अंबाला लोकसभा क्षेत्र से 42249 हजार, करनाल लोकसभा क्षेत्र से 35916 हजार, कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से 31146 हजार, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से 28059, फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से 21783 हजार और गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से 13221 हजार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। कुल नए सदस्यों की संख्या 3,56,225 हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से परेशान है। खट्टर सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है, बुजुर्गों की पेंशन कटने से वे दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। जन जन में आक्रोश है। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य और जनता को फ्री देने वाली मूलभूत सुविधाओं से प्रभावित हो कर आम आम आदमी पार्टी से जुड़ रही है।
also read:
शेफाली जरीवाला के मां बनने में यह काूननी अड़चन आ रही आड़े
सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए कहीं यह बड़ी बात
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि पूरे प्रदेश से मिल रहे जन समर्थन से साबित हो गया है कि आम आदमी पार्टी समय से पहले 10 लाख सदस्यों का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।उन्होंने कहा कि इस उत्साह से ये स्पष्ट हो गया है कि 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरेक घर, हर वार्ड, हर गांव और प्रत्येक विधानसभा तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जायेंगे। फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर 10 लाख नए सदस्य बनाने का काम किया जायेगा।
डबल वेरिफिकेशन के साथ जुड़े नए सदस्य : ढांडा
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि मिस्ड कॉल करने से एक कोड जेनरेट होगा। जो डोर टू डोर कैंपेन में पार्टी के कार्यकर्ता वेरिफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल माह में जल्द ही संगठन की घोषणा भी की जायेगी। आम आदमी पार्टी में वार्ड और गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। Aam aadmi party news update
Scrap aluminium dealers Clean aluminium scrap Scrap metal trade negotiations
Metal recovery and reprocessing center Ferrous material recovery Iron recovery and recycling center
Ferrous metal market, Iron waste collection points, Scrap metal sourcing solutions