सत्यखबर, चंडीगढ़। AAP announces new office-bearers in Haryana
हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। अभी तक हरियाणा के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान बना दिया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाए गए हैं। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अशोक तंवर को AAP की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।
also read: पिता ने की नाबालिग बेटी की आबरू तार-तार, जानिए पूरा मामला
पहले AAP ने यह लिस्ट होल्ड कर ली थी। पार्टी की प्लानिंग थी कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा की जाए। हालांकि दूसरे दलों की चुनावी सक्रियता को देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा में संगठन के ऐलान के साथ पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। निर्मल सिंह 2 बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस में वह भूपेंद्र हुड्डा के खासमखास रहे। हरियाणा में AAP की स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाई चित्रा सरवारा उनकी बेटी हैं। इससे पहले चित्रा सरवारा उत्तरी हरियाणा संयोजिका के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थी।
also read: हिसार पहुंची पहलवान साक्षी मलिक, 28 मई को होगी महापंचायत
AAP ने जनवरी 2023 में संगठन का ढांचा भंग करने की घोषणा की थी। पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक ने इसका लेटर जारी किया था। उस दौरान पार्टी की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि अप्रैल में नए संगठन का ऐलान किया जाएगा, लेकिन संगठन विस्तार के बजाय पार्टी नेताओं ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। इससे पहले हरियाणा में आप ने मार्च 2022 में संगठन भंग किया था।
also read: जींद में पति ने की ऐसी हरकत जानकर दंग रह जाएंगे आप, पढ़िए पूरी खबर
आप अभी हरियाणा सहित चार राज्यों पर फोकस कर रही है। इन राज्यों में बड़े स्तर पर प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। हरियाणा के अलावा पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर जोर दे रही है। संभावना है कि जून के पहले हफ्ते से हरियाणा में प्रचार शुरू हो जाएगा। इस दौरान राज्य के बड़े शहरों में रोड शो और रैलियां की जाएंगी। इनकी शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद शुरुआत करेंगे।
also read: हरियाणा में मौसम का ओरेंज अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल
हरियाणा में आम आदमी पार्टी की फोकस कुछ खास वजह भी हैं। पहला दिल्ली से लगता हुआ राज्य है। दिल्ली में आप की सेकेंड टर्म की सरकार है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। यहां भगवंत मान को पार्टी ने मुख्यमंत्री की कमान सौंपी है। हाल ही में हुए जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस जीत को लेकर पार्टी काफी उत्साहित है। AAP announces new office-bearers in Haryana