ताजा समाचार

आप सांसद संजय सिंह ने शराब घोटाले में बीजेपी को लपेटा, जानिए क्या कहा

सत्य खबर, नई दिल्ली ।                                                                                                                                          आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि काम करने वाले सीएम को जेल में डाला गया. जेल से निकलने के बाद शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संजय सिंह ने कई खुलासे किए. संजय सिंह ने कहा कि शराब घोटाला बीजेपी ने किया है. इस घोटाले में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शामिल है.

इस दौरान उन्होंने मंगूटा परिवार का जिक्र किया. मंगूटा परिवार ने 10 बयान दिए. मंगुटा रेड्डी ने कुछ 3 बयान दिए. उनके बेटे ने 7 बयान दिए. इस तरह बाप-बेटे ने कुल 10 बयान दिए. संजय सिंह ने कहा कि 16 सितंबर 2022 को जब ईडी ने पूछा कि क्या आप अरविंद केजरीवाल से मिले थे तो उन्होंने कहा कि मैं चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के लिए मिला था.

Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?
Jharkhand Board 12th Result: झारखंड बोर्ड 12वीं के टॉप 5 टॉपर्स की लिस्ट आई सामने, कौन बना आपकी जिले का स्टार?

फिर उनके बेटे राघव को गिरफ्तार कर 5 महीने तक जेल में रखा जाता है और वो अपना बयान बदल देता है. उन्होंने कहा कि राघव मंगुटा के 10 फरवरी से 16 जुलाई तक 7 बयान लिए जाते हैं. 3 बयान उसके पिता ने दिए. छह बयानों में राघव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को नहीं जानता लेकिन 5 महीने में टूटकर वो 7वां बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ देता है.

Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति
Delhi: बारिश से दिल्ली में जाम का खतरा, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई नई रणनीति

Back to top button