हरियाणा

लोकसभा चुनाव में नुकसान के बाद हरियाणा में भाजपा के लिए विधानसभा भी बनी मुसीबत  

सत्य खबर, चंडीगढ़:

हरियाणा में लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के साथ ही विधानसभा का गुणा-गणित बदल गया है। सीएम नायब सैनी के करनाल विधानसभा का उप चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा सदन में बहुमत से दूर हो गई है। हालांकि अभी भाजपा के 41 विधायक पूरे हो चुके हैं।

हलोपा के गोपाल कांडा और एक निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत का साथ होने के बाद भी बहुमत के आंकड़े से 1 नंबर भाजपा दूर दिखाई दे रही है। इधर, सदन में कांग्रेस-जजपा और INLD यदि साथ आ गए तो सैनी सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

सरकार को संकट से बचाने के लिए अब भाजपा ने हाल ही में समर्थन छोड़कर गए 3 निर्दलीय विधायकों पर अपनी नजरें गड़ा दी है। मुख्यमंत्री सैनी ने खुद यह संकेत दिए हैं, उन्होंने हाल ही में बयान दिया है कि वह जल्द ही तीनों निर्दलीय विधायकों से बात करेंगे।

सदन का नया गणित

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा के नंबरों में बदलाव हो गया है। 90 विधायकों वाली विधानसभा में अब 87 विधायक ही बचे हैं। सिरसा की रानियां विधानसभा से रणजीत सिंह चौटाला के इस्तीफे, बादशाहपुर विधानसभा सीट से विधायक राकेश दौलताबाद के निधन से और अंबाला लोकसभा सीट से मुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी के अंबाला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह स्थिति बनी है। 87 सदस्यीय इस विधानसभा में अब बहुमत का आंकड़ा 46 से गिरकर 44 हो गया है।

राजनीतिक दलों का नंबर

अभी हरियाणा की भाजपा सरकार के पास 1 निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत एवं हलोपा के इकलौते विधायक गोपाल कांडा का समर्थन है, जिससे उसके पास 43 विधायक बनते हैं जो बहुमत से एक कम है। वहीं विपक्ष के पास कुल 44 विधायक हैं, जिसमें कांग्रेस के 29 ( वरुण चौधरी को छोड़कर) जजपा के 10, 4 निर्दलीय और 1 इनेलो के अभय चौटाला शामिल हैं।

इस बदले राजनीतिक परिवेश में भाजपा के कुछ असंतुष्ट विधायकों का भी विपक्ष में जाने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

सीएम नायब सैनी की सरकार ने ढ़ाई महीने पहले ही 13 मार्च को बहुमत साबित किया। जिसके बाद 6 महीने तक फिर अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाता। इतना समय बीतने के बाद अक्टूबर-नवंबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। फिर ऐसी मांग की जरूरत नहीं रहेगी।

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

इसके साथ ही जजपा ने अपने दो विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के यहां याचिका दायर की हुई है, अगर जजपा के 2 विधायकों की सदस्यता रद्द हो जाती है तो फिर पक्ष और विपक्षी विधायकों की संख्या गिरकर 43 हो जाएगी, जो बहुमत से एक नंबर कम है।

आगे क्या तैयारी

विपक्ष के सरकार के अल्पमत में होने के दावों के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में विधायकों की मीटिंग बुला ली है। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के साथ ही विधानसभा में बदले नए समीकरणों पर चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, परिणाम कांग्रेस के पक्ष में हैं।

अब पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। अभी सरकार सदन में अल्पमत में है, इसको लेकर विपक्षी दल राज्यपाल को लेटर लिख चुके हैं। हालांकि जवाब नहीं आया है। जल्द ही इसको लेकर गवर्नर से मिलने का टाइम मांगा जाएगा।

Back to top button