आरोही और नव्या ने पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Satyakhabarindia

SATYA KHABAR,PUNCHKULA

हरियाणा का अर्थ हरियाली से है लेकिन विकास और शहरीकरण चकाचौंध ने हरियाणा से हरियाली छीन ली है। यही कारण है कि आज हरियाणा की हवा इतनी खराब हो रही है कि उसमें सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भिवानी की दो बेटियों ने भाई दूज पर पेड़ पौधों को तिलक कर रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश देने का काम किया है।

नशा तस्करों ने पहले पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर फिर एक नशा तस्कर के साथ खेतों में हुई मुठभेड़

भैया दूज पर भिवानी की बेटियों का दिखा अनोखा अंदाज

आरोही और नव्या ने कहा कि हमारे प्राणों के सच्चे रक्षक पेड़-पौधे हैं। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि धरती पर हरियाली बनी रहे और सभी लोग पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे आएं। इन दोनों बेटियों ने समाज से अपील की कि हर व्यक्ति को अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। दोनों बहनों ने कहा कि यदि हम सच में अपने प्रियजनों के दीर्घायु होने की कामना करते हैं, तो हमें पर्यावरण को संरक्षित रखना होगा। पेड़-पौधों की रक्षा करना ही असली रक्षा सूत्र है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरणा लेते हुए वे स्वच्छ और हरित भारत बनाने का संकल्प ले रही हैं।

फतेहाबाद और गुरुग्राम में जिला अदालत और डीसी कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

कौन है आरोही और नव्या

भिवानी में पर्यावरण संरक्षण का भाई दूज पर पहले संदेश देने वाली आरोही और नव्या राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक भारद्वाज की बेटियां है। अशोक भारद्वाज ने पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में काफी काम किया है और उनके इन्हीं कामों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। उनकी बेटियों ने एक धार्मिक पर्व को सामाजिक पर्व बनाकर समाज को बड़ा संदेश देने का काम किया है।

पंजाब की जीत के लिए भाजपा की नजर दलित सीटों पर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top