सत्य खबर ,अंबाला।
AAP councillor picked up by police अंबाला में जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव से एक दिन पहले वार्ड-9 से AAP पार्षद मक्खन सिंह लबाना को पुलिस ने उठा लिया है। इस पर पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए हैं। लबाना की रिहाई के लिए कार्यकर्ताओं ने CIA 2 ऑफिस के बाहर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी है।
यहां प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मक्खन सिंह लबाना जिला परिषद के चेयरमैन पद के दावेदार हैं। उन्हें हिरासत में लेने के लिए CIA-2 इंचार्ज संदीप सिंह और अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार की टीम पहुंची थी।
आम आदमी पार्टी की उत्तरी हरियाणा संयोजक चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा सरकार करारी हार से बौखलाई हुई है। उसी हार को पलटने के लिए आप नेता मक्खन सिंह लबाना को चुनाव से एक दिन पहले उठा लिया है। भाजपा सरकार पुलिस तंत्र का घोर दुरुपयोग कर रहा है।
प्रदर्शन की चेतावनी दी
उन्होंने कहा कि लबाना के परिजनों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। सरकार इस तरह से प्रजातंत्र का गला न घोंटे। वहीं मक्खन सिंह पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।
जिला परिषद के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 15 में से 3 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा के खाते में मात्र 2 सीटें आई थी। वार्ड नंबर-9 से AAP प्रत्याशी मक्खन सिंह लबाना ने जीत दर्ज कराई थी। मक्खन सिंह लबाना को 5 हजार 59 वोट मिले थे। लबाना ने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी मनदीप सिंह राणा को 734 वोट से मात दी है। मनदीप सिंह राणा को 4325 मिले हैं।
Also check this news links:
ग्रीवेंस की मीटिंग दौरान ACTION में नजर आए खेल मंत्री, कई विभाग के अधिकारियों को लिया आड़े हाथ
दिल्ली समेत इन पांच राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, जानिए कितने दिन के लिए
अंजाम भुगतने की लबाना को मिली थी धमकी
भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए मक्खन सिंह लबाना को जिला परिषद के चुनाव से पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। जिला परिषद का चुनाव लड़ने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। नग्गल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 506 के तहत केस दर्ज किया था। मक्खन सिंह लबाना जुलाई 2022 में भाजपा छोड़ AAP में शामिल हुए थे। लबाना ने वार्ड नंबर 9 से जिला परिषद का चुनाव लड़ा था। लबाना को आम आदमी पार्टी को छोड़ने के साथ-साथ चुनाव में पीछे हटने की धमकी दी थी।
लड़ चुके हैं विधायक का चुनाव
मक्खन सिंह लबाना वर्ष 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। जुलाई 2022 में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वर्ष 2009 में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की जन चेतना पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ा था। इसके पश्चात वार्ड नंबर-12 से जिला परिषद मेंबर बने। वर्ष 2016 में जिला परिषद चेयरमैन का चुनाव लड़ा, लेकिन 2 वोट से हार गए थे। AAP councillor picked up by police
Aluminum scraps for sale Aluminium scrap value-added processing Metal recovery yard