सत्य खबर,मुंबई । Akanksha Dubey Death news update
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रकरण में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
आकांक्षा की मां मधु ने कहा कि मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। आकांक्षा दुबे की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। तब वो खुश थी। कोई परेशानी नहीं बताई। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी।
आकांक्षा को अक्सर मारता-पिटता था समर सिंह
आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करें और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।
रो-रो कर आकांक्षा ने सबकुछ उन्हें बताया था। बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह के भाई का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। जिस भोजपुरी गायक पर आरोप है वो रविवार से ही गायब है। एसीपी सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
समर सिंह ने किया था भावुक पोस्ट
आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सामने आने के बाद भोजुपरी गायक व अभिनेता समर सिंह ने एक भावुक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दो रोने वाली इमोजी पोस्ट कर लिखा- निशब्द। RIP। हैशटैग के साथ एक्ट्रेस का नाम भी लिखा था।
also read:
पलटते पलटते बची माफिया अतीक अहमद की गाड़ी,जानिए कैसे
हरियाणा का छोरा झारखंड में और छोरी दिल्ली में बने जज, जानिए कौन है ये
आकांक्षा ने रात में दोस्तों के साथ की थी पार्टी
आकांक्षा ने शनिवार रात मंडुआडीह स्थित एक क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी की थी। अधिक नशे में होने के कारण आकांक्षा का दोस्त उसे सारनाथ स्थित होटल छोड़ने आ रहा था। रास्ते में आकांक्षा का एक और करीबी युवक मिल गया। उसने अपनी कार से आकांक्षा को होटल तक पहुंचाया था। कुछ देर कमरे में रहने के बाद चला गया था। रविवार सुबह आकांक्षा मृत मिलीं।
आकांक्षा मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव की रहने वाली थीं। ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। जानकारी के मुताबिक, बरदहां निवासी छोटेलाल दुबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं। छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश की किया था। भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं। फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं शनिवार की रात वह बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से होटल से निकली थीं। रात 1:55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह नाटीइमली क्षेत्र में शूटिंग के लिए फिल्म के निर्देशक विकास श्रीवास्तव ने आकांक्षा के मेकअप मैन राहुल को कॉल कर उन्हें तैयार करने के लिए कहा। राहुल ने आकांक्षा को कॉल किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद उसने होटल स्टाफ को कॉल किया। होटल स्टाफ ने आकांक्षा के कमरे के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ।
इस पर राहुल और होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी के सहारे आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेड पर बैठने की स्थिति में थीं और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पोस्टमार्टम होगा। Akanksha Dubey Death news update
Aluminium alloy reprocessing Aluminium scrap sorting technology Metal recovery and reclamation
Metal waste reprocessing center Ferrous material recycling investigation Iron and steel reclamation
Ferrous metal hauling, Iron waste reuse center, Industrial metal waste management