हरियाणा

गुरुग्राम के सैक्टर 82 में श्री रामचरितमानस सेवा ट्रस्ट द्वारा अखंड पाठ होगा : सुंदरलाल

Akhand Paath will be organized by Shri Ramcharitmanas Seva Trust in Sector 82 of Gurugram

सत्य ख़बर, गुरुग्राम,सतीश भारद्वाज : मानेसर नगर निगम क्षेत्र में श्री रामचरितमानस सेवा ट्रस्ट द्वारा शनिवार और रविवार को नए गुरुग्राम में अखंड पाठ और भंडारे का आयोजन कराया जाएगा। कार्यक्रम में आसपास के हजारों लोग भाग लेंगे। श्री रामचरितमानस सेवा ट्रस्ट की तरफ से सरपंच सुंदरलाल यादव ने बताया कि शनिवार से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जो सेक्टर 82 के ई ब्लॉक में क्लब एवेन्यू पार्क में होने वाले कार्यक्रम में शनिवार को सुबह दस बजे पूजन और अखंड पाठ शुरू किया जाएगा। शाम को कीर्तन किया जाएगा। रविवार को सुबह 11 बजे हवन कराया जाएगा।

Haryana
Haryana : हरियाणा में जेई और मैनेजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 25000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

रविवार को ही हवन के बाद भंडारा किया जाएगा। सुंदरलाल सरपंच ने कहा कि इस तरह के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इसके साथ ही आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्र में होते रहने चाहिए। जिससे आपसी भाईचारे के साथ साथ एक सामुहिक भजन कीर्तन करने से लोगों में धार्मिक आस्था बनी रहती है, लोगों के मन में धार्मिक विचार पनपते हैं और बुराईयों से छुटकारा मिलता है, इस भागदौड़ की जिन्दगी से मन को शांति मिलती है। वहीं क्षेत्र भी हवन, पुजा पाठ से भक्तिमय बना रहता है। हमारे शास्त्रों में भी पूजा पाठ का बहुत ही महत्व बताया गया है।

देश में आसमान से बरसेगी आग, अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक पड़ेगी गर्मी
Heat Wave: देश में आसमान से बरसेगी आग, अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक पड़ेगी गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Back to top button