सत्यखबर, मुंबई। Alia Bhatt kisses Ranbir Kapoor in front of the camera on first anniversary
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। इस बीच कपल को मुंबई में उनके नए घर के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां पैपराजी से बातचीत के दौरान आलिया ने रणबीर को किस किया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर और आलिया कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। फोटोग्राफर्स उन्हें शादी बधाई दे रहे हैं। इस दौरान रणबीर पैपराजी से कार के अंदर बैठ कर हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए। तभी आलिया, रणबीर को उनके गाल पर किस कर लेती हैं। कुछ फोटोग्राफर्स ने उनसे कैंडिड फोटोज के लिए रिक्वेस्ट भी की, जिस पर आलिया हंस पड़ीं।
नो मेकअप लुक में नजर आईं आलिया
रणवीर- आलिया अपने नए घर का जायजा लेना पहुंचे थे, इस दौरान आलिया नो मेकअप लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं रणबीर कैजुअल लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
फैंस को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘खूबसूरत जोड़ी’। तो वही कई यूजर्स ने उन्हें कमेंट कर पहली वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है।
also read:
हरियाणा: शादी में मां-बाप के साथ आई बच्ची का अपहरण,जानिए कहां का है मामला
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईडी और सीबीआई पर लगाए कई गंभीर आरोप… जीानिए क्या कहा
14 अप्रैल 2022 को हुई थी शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था और इसमें परिवार से जुड़े सदस्य और कुछ अन्य लोग ही शामिल हुए थे। पिछले साल नवंबर में आलिया ने बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम राहा कपूर है। Alia Bhatt kisses Ranbir Kapoor in front of the camera on first anniversary
Aluminum scrap exporters Scrap aluminium recovery innovations Scrap metal reprocessing and salvage