‘Mirzapur की भाभी’ का एक और छुपा टैलेंट, आप भी देखकर हो जायेंगे हैरान
Mirzapur का तीसरा सीज़न OTT पर धूम मचा रहा है। इस बार सलोनी भाभी यानी नेहा सर्गम ने अपने किरदार और इंटिमेट सीन के साथ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। लंबे समय से TV धारावाहिकों में कई भूमिकाएं निभा चुकीं नेहा सर्गम को Mirzapur में सलोनी भाभी के किरदार के साथ रातों-रात पहचान मिली और एक नया दर्शक वर्ग मिला। हालांकि, सलोनी का किरदार Mirzapur के दूसरे सीज़न में भी था, लेकिन तीसरे सीज़न में उन्होंने विजय वर्मा के साथ कई इंटिमेट सीन दिए हैं, जो चर्चा में हैं।
इसके साथ ही, नेहा सर्गम का एक और टैलेंट सामने आया है, जो उनके फैंस को हैरान कर रहा है। नेहा सर्गम की आवाज बेहद मीठी और सुरीली है।
सिंगिंग में भी है टैलेंट
लोगों को यह तब पता चला जब नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में, वह ‘यूं की बेखुद किया’, ‘हमें आपसे ही जुदा कर चले’ गाते हुए दिखाई दीं। उनके फैंस उनकी सुरीली आवाज पर कमेंट कर रहे हैं।
Mirzapur की भाभी का एक और छुपा टैलेंट, देखकर आप भी कहेंगे वाह
TV की पारिवारिक चेहरा
नेहा सर्गम ने 2010-2011 में ‘चाँद चुपा बादल में’ के साथ TV की दुनिया में कदम रखा। इसमें उन्होंने निवेदिता वीरन सूद का किरदार निभाया। इसके बाद, उन्होंने ‘सपना बाबुल का… बधाई’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। रामायण में सीता के किरदार से उन्हें बहुत पहचान मिली। इसके बाद, उन्होंने महाभारत में सत्यभामा का किरदार निभाया।
2020 में, उन्होंने Mirzapur वेब सीरीज शो में कदम रखा। दूसरे सीज़न में उन्होंने सलोनी त्यागी का किरदार निभाया। तीसरे सीज़न में उनका किरदार और भी बड़ा हो गया। इस सीज़न में वह विजय वर्मा के साथ कई इंटिमेट सीन में नजर आ रही हैं।
बताते चलें कि सलोनी यानी नेहा सर्गम इंटिमेट सीन को लेकर एक दुविधा में थीं। पहले, उन्होंने TV पर संस्कारी बहू और सीता जैसे भूमिकाएं निभाईं थीं, उन्हें चिंता थी कि लोग इस वेब सीरीज के सीन को कैसे स्वीकार करेंगे। लेकिन Mirzapur के तीसरे सीज़न के आने के बाद, लोग न केवल उनकी अभिनय की सराहना कर रहे हैं बल्कि उनके बोल्ड स्टाइल पर भी चर्चा कर रहे हैं।