राष्‍ट्रीय

अनुराग ढांडा ने संजय सिंह को हरियाणा में प्रचार का दिया न्यौता

दिल्ली/चंडीगढ़ : 

हरियाणा आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने दिल्ली आईटीओ स्थित आम आदमी पार्टी मुख्यालय में राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।दोनों नेताओं के बीच देश में मौजूदा राजनीतिक हालात और हरियाणा के विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।

image (41)EOS-09 Satellite: 18 जून को ISRO करेगा EOS-09 सैटेलाइट का लॉन्च! भारतीय सेना को मिलेगी नई ताकत
EOS-09 Satellite: 18 जून को ISRO करेगा EOS-09 सैटेलाइट का लॉन्च! भारतीय सेना को मिलेगी नई ताकत

अनुराग ढांडा ने संजय सिंह को हरियाणा में प्रचार का दिया न्यौता और साथ हरियाणा में इंडिया गठबंधन और कुरुक्षेत्र लोकसभा में आगे की रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ आगामी दिनों में हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। राज्यसभा सांसद संजय सिंह हरियाणा में चुनाव प्रचार का न्यौता स्वीकार किया।

उन्होंने बताया कि जल्द ही कुरूक्षेत्र लोकसभा में संजय सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी की तानाशाही नीतियों की पोल खोलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। बीजेपी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टी के नेताओं पर झूठे केस लगाकर उनको जेल में डाल रही है। जनता लोकसभा चुनावों में इसका वोट की चोट से इसका जवाब देने का काम करेगी। तानाशाही के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो रहा है।

India-Pakistan tension: पाकिस्तान के आतंकवादियों को करारा जवाब! भारतीय सेना ने चीन की मिसाइल को किया नष्ट
India-Pakistan tension: पाकिस्तान के आतंकवादियों को करारा जवाब! भारतीय सेना ने चीन की मिसाइल को किया नष्ट

Back to top button