हरियाणा

महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – उपमंडल के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान जींद गुलकनी हाल निवासी हांसी रोड पुराने स्टैंड निवासी 25 वर्षीय तरसेम के रूप में हुई है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

मामले की जांच अधिकारी ए.एस.आई. महिला राजेश ने बताया कि 11 नवंबर 2018 को उपमंडल के एक गांव की महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया था।

Haryana News: कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप एक के बाद एक तीन फैक्ट्रियों में लगी आग
Haryana News: कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप एक के बाद एक तीन फैक्ट्रियों में लगी आग

जब महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए तो महिला ने जींद गुलकनी हाल निवासी हांसी रोड पुराने स्टैंड निवासी तरसेम पर कभी मथुरा तो कभी दिल्ली ले जाकर जबरदस्ती से उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने तरसेम को गिरफ्तार कर लिया है।

Punjab-Haryana water dispute: पंजाब-हरियाणा पानी विवाद में नया मोड़! क्या हरियाणा को मिलेगा पानी या पंजाब दिखाएगा और सख्ती
Punjab-Haryana water dispute: पंजाब-हरियाणा पानी विवाद में नया मोड़! क्या हरियाणा को मिलेगा पानी या पंजाब दिखाएगा और सख्ती

Back to top button