राष्‍ट्रीय

Bangalore Stampede: भगदड़ के पीछे कौन? RCB के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी ने खोले कई राज, अब पुलिस की पकड़ में चार चेहरे

Bangalore Stampede: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोजले भी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट से तब गिरफ्तार किया जब वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे।

इवेंट कंपनी के तीन बड़े अधिकारी हिरासत में

निखिल सोजले के साथ तीन और लोग हिरासत में लिए गए हैं। ये सभी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े हैं। इस कंपनी के उपाध्यक्ष सुनील मैथ्यू के अलावा किरण और सुमंत को भी पुलिस ने पकड़ा है। ये लोग आईपीएल इवेंट्स से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करते हैं।

Bangalore Stampede: भगदड़ के पीछे कौन? RCB  के मार्केटिंग हेड की गिरफ्तारी ने खोले कई राज, अब पुलिस की पकड़ में चार चेहरे

हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला
हिमालय की ऊंचाइयों को छूने निकली Aditi Mishra की सेना टीम! दिल्ली से लिपुलेख तक बाइक पर निकलीं ये बहादुर महिला

भगदड़ में 11 की मौत और 60 से ज्यादा घायल

यह भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय हुई जब आरसीबी के आईपीएल जीतने के बाद जश्न मनाया जा रहा था। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हुए। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घायल लोग अब सामान्य हालत में हैं लेकिन लोगों का गुस्सा बना हुआ है।

बिना अनुमति सोशल मीडिया पर बुलावा बना मौत का कारण

एफआईआर में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है जिनमें गैर इरादतन हत्या भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरसीबी फ्रेंचाइजी ने इस कार्यक्रम के लिए किसी भी सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली थी और सोशल मीडिया के जरिए भीड़ को बुलाया गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी जिम्मेदारों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

केएससीए के दो अधिकारी फरार पुलिस कर रही तलाश

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं। पुलिस को उनके घरों में भी नहीं मिला। पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री ने इस मामले में बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद को निलंबित कर दिया है और सीमांत कुमार सिंह को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

India-Myanmar Border: बॉर्डर पर फिर बढ़ा तनाव! सुरक्षाबलों ने दिखाया दम ऑपरेशन की शुरुआत से दहशत में दुश्मन
India-Myanmar Border: बॉर्डर पर फिर बढ़ा तनाव! सुरक्षाबलों ने दिखाया दम ऑपरेशन की शुरुआत से दहशत में दुश्मन

Back to top button