हरियाणा

बेरोजगार जिन्दगी में संघर्ष के लिए तैयार हो, सुसाइड के लिए नहीं – जयहिंद

सत्य खबर :

जयहिंद सेना प्रमुख डॉ नवीन जयहिंद ने सीईटी और सोसिओ इकनोमिक के पांच नम्बरों पर आये माननीय हाईकोर्ट के आदेश को लेकर कहा कि जिन युवाओं ने सीईटी पास किया और चार गुना में आये उनके सामने आज बहुत बड़ा संकट आ गया है | उनके पास दो दिन से बहुत से फ़ोन आ रहे है और युवा बहुत निराश हो चुके है | यहाँ तक की सुचना मिल रही है कि बच्चे मरने तक का सोच रहे है | उन्हें सपने में भी ऐसा नहीं सोचना है | उनके पीछे उनके माता-पिता है उनका जरुर सोचे | वे युवाओं के साथ पहले भी थे आज भी खड़े है |युवा सुसाइड की नहीं संघर्ष करें | अगर उनका मन ऐसा करना का करें तो हेल्पलाइन नम्बर 9050906161 पर कॉल कर अपने मन की बात कर सकते है |

जयहिंद चयन आयोग पर बरसते हुए कहा कि हरियाणा कर्मचारी आयोग निक्कमा आयोग है| अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे है | ये इन भर्तियों को पूरा नहीं करना चाहते है | पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल से जब उनकी मुलाकात हुई थी उन्होंने 60 हजार भर्तियाँ निकालने की बात कही थी |आज भी प्रदेश में 2 लाख पद खाली पड़े है | सरकार पहले चार गुना के आधार पर भर्ती करें और बाद में नई पालिसी बना इन 2 लाख पदों को अगले 3 महीने में भरे | पहले भी बेरोजगारों की बारात निकली थी और बेरोजगारों की आवाज उठाई थी | अगर अब फिर से बेरोजगारों के हक़ की आवाज उठाने के लिए आन्दोलन करना पड़ा तो वे तैयार है |

जयहिंद ने मोजुदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी यहीं अपील करते हुए कहा कि युवा खुद कह रहे है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में न जाए | अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट गई तो ये भर्तियाँ सालों साल कोर्ट में लटकी रहेंगी | पिछले पांच साल में बेरोजगार तारीखों पर तारीख ही भुगत रहे है | अब इन भर्तियों का हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से पीछा छुडवा कर पूरा कर दिया जाए | बेरोजगारी की वजह से न सिर्फ युवाओं की शादियों में बाधा आ रही है बल्कि प्रदेश में नशे और अपराध की घटनाये भी बढ़ रही है | आज के दिन युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार की जरूरत है न कि रांडा पेंशन की |

जयहिंद ने कहा कि जब चुनाव की समीक्षा बैठक हो सकती है तो भर्तियों के लिए समीक्षा बैठक क्यों नहीं हो सकती है | युद्धस्तर पर कार्य करके इन भर्तियों को पूरा किया जाए | अगर आयोग के बस की बात नही है तो फ़ौज को ये जिम्मा दे दिया जाए और अगले 1 महीने में भर्तियाँ पूरी हो जाएँगी |

Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान
Haryana News: चंडीगढ़ MLA हॉस्टल में बम की धमकी, पुलिस ने किया तलाशी अभियान

 

जयहिंद ने कहा कि वे प्रदेश के युवाओं के साथ है | मोजुदा सीएम से भी वे मिलने का समय लेंगे | सिर्फ रांडा पेंशन शुरू करने से काम नहीं चलेगा | अगर सरकार को युवाओं का श्राप अगले विधानसभा चुनाव में नहीं चाहते है तो अगले 3 महीने में रुकी वही भर्तियाँ पूरी की जाए और खाली पड़े पदों पर नई भर्तियाँ निकली जाए | देशी घी का भंडारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इन्तजार कर रहा है | जैसे ही भर्तियाँ पूरी की जाएँगी

 

कोई एक लाख की शर्त लगाये अगर भी कोई गठबंधन 400 पार चले जाए – जयहिंद

जयहिंद ने वही एग्जिट पोल पर भी कहा कि चुनाव के नतीजे कुछ भी लेकिन पार्टियों के कार्यकर्ता भाईचारा बना के रखे | कोई भी नेता आपकी जमानत कराने नहीं आएगा | शांति के साथ नतीजों को देखे और फालतू की बहसबाजी में आकर अपने भाईचारे को खराब न करें |

Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!
Ambala Blackout: हर रात 10 घंटे अंधेरा, अंबाला में युद्ध के साए में लिया गया बड़ा फैसला!

वही जयहिंद ने पत्रकार के सवालों के जवाब में कहा कि हरियाणा में न तो कोई 10 -10 की सीट जीत रहा है और न ही केंद्र में कोई 400 पार जा रहा है | वे एक लाख की शर्त लगाने को तैयार है |

जयहिंद ने वही केजरीवाल के जेल जाने पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल को हनुमान जी की पूजा नहीं दुर्योधन या कंस की पूजा करनी चाहिए | हनुमान जी ने तो एक महिला के सम्मान की लड़ाई लड़ी थी | इस दुर्योधन के घर पर एक महिला के साथ मरपीट होती है और उसी दुशासन को ये अपने साथ लिए घूमता है | कभी कहता है राजघाट जाऊंगा, महात्मा गाँधी जी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे | तुम लोग शराब की दलाली करते हो , एक महिला के साथ हिंसा करते हो | महात्मा गाँधी जी को बदनाम कर रहा है ये दुर्योधन | भगत सिंह और बाबा साहेब के फोटो लगता है | उन्होंने कब महिला पिटवाई | ये भगौड़ा सिंह है | कोई धर्म -पुन्य के काम करके नहीं दारू की दलाली करके जेल जा रहा है | जिसे खुद कोर्ट ने तिहाड़ जेल भेजा है |

 

वही जयहिंद ने SYL के मुद्दे पर कहा कि पानी सबका अधिकार है | दिल्ली सरकार जो हरियाणा से यमुना का पानी मांग रही है और सुप्रीम कोर्ट में अपने हक़ के लिए पहुंची है पहले SYL का पानी तो हरियाणा को देदे | अपने हक़ के लिए सुप्रीम कोर्ट में गये है और माननीय सुप्रीम कोर्ट ने जो SYL पर हरियाणा को उसका हक का पानी मिलना चाहिए उसे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कब दे रही है | हरियाणा में पहले ही पानी की किल्लत चल रही है | 70 % जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा है |

Back to top button